Categorized | लखनऊ.

भारतीय राष्ट्रीय कंाग्रेस का स्थापना दिवस प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में कल 28दिसम्बर,2014 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, पूर्व सांसद की अध्यक्षता में मनाया जायेगा।

Posted on 29 December 2014 by admin

भारतीय राष्ट्रीय कंाग्रेस का स्थापना दिवस प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में कल 28दिसम्बर,2014 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, पूर्व सांसद की अध्यक्षता में मनाया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री जी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह का शुभारम्भ उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल द्वारा ध्वजवंदन किया जायेगा। इसके उपरान्त एक पैदल मार्च गांधी प्रतिमा तक किया जायेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि इसके उपरान्त प्रदेश मुख्यालय पर स्थापित एक पुस्तकालय-वाचनालय का शुभारम्भ तथा मुख्यालय में ही पं0 नेहरू की स्थापित एक बड़ी तस्वीर का अनावरण अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री द्वारा किया जायेगा। तत्पश्चात सम्मान समारोह का शुभारम्भ होगा जिसमें प्रदेश के जिलों में रहे पूर्व जिलाध्यक्षों एवं महानगरों के अध्यक्षों  एवं प्रदेश युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, सेवादल, महिला कंाग्रेस के अब तक रहे प्रदेश अध्यक्षों, उ0प्र0 से सभी अग्रिम संगठनों के राष्ट्रीय कमेटियों में शामिल नेताओं, युवा कंाग्रेस के पदाधिकारी रहते हुए पार्टी के चुनाव निशान पर अब तक निर्वाचित हुए विधायकगण तथा कंाग्रेस संगठन से जुड़कर प्रदेश की किसी भी विश्वविद्यालय छात्र संघों के पूर्व अध्यक्षगणों को प्रदेश कंाग्रेस कमेटी प्रांगण में सम्मानित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in