Categorized | लखनऊ.

श्रीराम हम सबके आश्रय हैः राघवाचार्य जी महाराज

Posted on 23 December 2014 by admin

निरालानगर स्थित पटेल पार्क में आयोजित   रामायण कथा महोत्सव का तीसरा दिन
अयोध्या के पीठाधीश्वर अनन्त विभूषित श्रीमद् जगद्गुरू रामानुजाचार्य डाॅ0 श्री स्वामी राघवाचार्य जी महाराज ने कहा कि भगवान हमारे आराध्य है हम सबके पालन कर्ता है। हमें उन्हें ही प्रणाम करना चाहिए। श्रीराम चरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने लिखा है कि ‘सीया राम मै सब जग जानी, करहु प्रणाम जोर जुग पानी‘ अर्थात यदि हम दूसरों को प्रणाम करते हैं तो हम सबके अन्दर राम को देखे और प्रणाम करें। क्योंकि भगवान कण कण में है हर इंसान के भीतर भगवान है। उन्होंने कहा कि श्रीराम ऐसे हैं जिनसे काल भी डरता है। स्वामी राघवाचार्य जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा में वेद व्यास जी ने लिखा है कि सब कुछ राम के वश में ही है बाकी किसी के वश में नही है। अगर यह बात हम समझ जाये तो भक्ति अपने आप होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे श्रीराम में हमारी अखण्ड भक्ति होनी चाहिए। राम हम सबके आश्रय है। कथा में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पण्डाल को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। जन्म के बाद भगवान को पालने में झुलाया गया।
स्वामी राघवाचार्य जी महाराज ने सोमवार को महेश मानसरोवर, महेश स्वीट्स द्वारा आठ नम्बर चैराहा निरालानगर स्थित पटेल पार्क में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन सोमवार को यह अमृत वचन व्यक्त किये।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक महेश गुप्ता ने बताया कि कथा 28 दिसम्बर तक दोपहर 3ः00 बजे होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in