Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है

Posted on 23 December 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि ग्रामीण अंचल की प्राचीनकला और संस्कृति की सुरक्षा और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से रणवीर सिंह स्मृति, सैफई महोत्सव 26 दिसम्बर,2014 से 8 जनवरी,2015 तक सैफई, इटावा में सम्पन्न होगा। इस मौके पर शानदार प्रदर्शनी, आकर्षक स्टाल, व्यापार मेला, हाकी, बालीबाल और बैडमिंटन टूर्नामेंट, कुश्ती दंगल, ग्रामीण क्रिकेट लीग, बालू कला, बैलून डांस के अलावा 26 से 29 दिसम्बर,2014 तक महोत्सव मैदान क्षेत्र. में 200 कलाकारों के लोकनृत्यों की प्रस्तुति भी होगी। महोत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगें।
सैफई महोत्सव का शुभारम्भ 26 दिसम्बर,2014को हनुमान जी की मूर्ति स्थापना, हवन पूजन के साथ होगा। प्रातः मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में लोक नृत्य, ड्रैगन डांस एवं उद्घाटन समारोह होगा। महोत्सव का उद्घाटन राज्यसभा साॅसद श्रीमती जया बच्चन द्वारा होगा। इस अवसर पर नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव भी उपस्थित रहेगें। सायं छोटे बड़े पर्दे के कलाकारों की प्रस्तुतियां होगी। 27 दिसम्बर,2014 से 7 जनवरी,2015 तक इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग के मैच होगें। 27 दिसम्बर,2014 को देवी जागरण, 28 दिसम्बर,2014 को प्रो0 राम गोपाल यादव के संरक्षण में स्कूली बच्चो की सांस्कृतिक प्रतिस्पद्र्धा, बाडी बिल्डर्स शो तथा लड़कियों का कराटे शो होगा। 30 दिसम्बर, को फाग, दिवाकर द्विवेदी की भोजपुरी प्रस्तुति, मालिनी अवस्थी का गायन, मुरारीलाल शर्मा पार्टी का बृज लोकनृत्य एवं न्यूजीलैंड का फायर नृत्य, 31 दिसम्बर,2014 को रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर, गीतांजलि शर्मा के बृज नृत्य, लंगा गायन, सुप्रिय जोश्ी व शशि सुमन का नृत्य गायन तथ आतिशबाजी के साथ नववर्ष का स्वागत होगा।
नववर्ष के पहले दिन 01 जनवरी,2015 को ब्रहमाकुमारी  का खुशियों भरा जीवन कार्यक्रम, सूफी गायन, फिल्मी अभिनेत्री मोनिका वेदी एवं आर्केस्टा कलाकारों की स्वरांजलि संध्या,   02 जनवरी,2015 को कुश्ती दंगल, जिसमें श्री मुलायम सिंह यादव की विशेष उपस्थिति होगी। शाम को शाम-ए-गजल कार्यक्रम होगा। महोत्सव में 3 जनवरी,2015 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की धूम रहेगी इसमे सुप्रसिद्ध कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेगें। इसका संचालन हिन्दी संस्थान के अध्यक्ष श्री उदय प्रताप सिंह करेगें। 3 जनवरी,2015 को साइकिल मैराथन और 4 जनवरी,2015 को मेडिकल छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा नौटंकी और 5 जनवरी को पंच एवं सहकारिता सम्मेलन होगा जिसके संरक्षक श्री शिवपाल सिंह यादव हैं। सायं प्रादेशिक लोक गायन कार्यक्रम होगा।
सैफई महोत्सव में 6 जनवरी,2015 को विकलांगों को उपकरण वितरित किए जाएगें। 8 जनवरी,2015 को संगीत संध्या एवं रंगारंग समापन समारेाह होगा। इस पूरे महोत्सव के संयोजक श्री तेज प्रताप सिंह यादव, साॅसद तथा अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र यादव, साॅसद है। रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव समिति सभी कार्यक्रमों को भव्य रूप देने में लगी है। सैफई महोत्सव में नेताजी एवं मुख्यमंत्री जी विशेष रूप से उपस्थित रहेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in