Categorized | लखनऊ.

समाजवादियों बताओए राम को जगह दोगे कि नहीं

Posted on 23 December 2014 by admin

.समाजवादी नेता कपिलदेव सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी विचारक व वरिष्‍ठ पत्रकार के विक्रमराव ने उठाया सवाल
. कैमूर में आदिवासियों के बीच काम करने वाले शिवाधार राय को सम्‍मानित किया गया लखनऊए 23  दिसंबर  रू लंबे समय तक देश भर में समाजवाद की अलख जगाने वाले स्‍वण् कपिलदेव सिंह की जयंती पर आज यहां आयोजित एक संगोष्‍ठी में समाजवादी विचारक और वरिष्‍ठ पत्रकार के विक्रमराव ने समाजवादियों की तरफ एक सवाल उछाला है क‍ि जिस श्रीराम को आप सब समाजवादी नजरिए से देखते हैं तो आखिर उन्‍हें जगह मिलनी चाहिए कि नहीं। उनका इशारा अयोध्‍या में रामजन्‍मभूमि की तरफ था। उन्‍होंने कहा कि समाजवादियों को इस मसले पर अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। उसका यही वक्‍त है।    विक्रमराव ने इस मौके पर बाबू कपिलदेव सिंह की यादों के झरोखे से समाजवादी विचारधाराए राजनीति और समाज के आम इंसान की पीड़ा को बड़ी ही साफगोई से पेश किया। आज के दौर में समाजवाद की प्रासंगिकता विषय पर उन्‍होंने समाजवाद के विभिन्‍न पहलुओं पर विस्‍तार से चर्चा की।
कार्यक्रम की अध्‍यक्षता करते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्‍ठ समाजवादी नेता भगवती सिंह ने बाबू कपिलदेव सिंह को याद किया और कहा कि समाजवाद की प्रासंगिकता हमेशा बनी रहेगी। यूपी एग्रो के चेयरमैन और जनेंश्‍वर मिश्र के छोटे भाई तारकेश्‍वर मिश्र ने सादगीपूर्ण और समाज को समर्पित जीवन को ही असली समाजवाद बताया।
समाजवादी पार्टी के विधायक यश्‍ावंत सिंह ने कहा जिस दौर से आज का समाजवाद गुजर रहा हैए ऐसे में कपिलदेव सिंह जैसे समाजवादियों की विचारधारा और जीवन जीने का तरीका ही उसे प्रासंगिक बने रहने की ताकत देगा। गोरखपुर से आए सतेन्‍द्र सिंह ने कहा कि अगर माना जाए तो श्रीराम वास्‍तविक समाजवादी थे क्‍योंकि पीडि़तों का उद्धार और वंचितों को आगे बढ़ाने में उनके जैसा कोई नहीं हुआ।
सीटू के नेता हरिश्‍चंद्र द्विेवेदी ने आज के दौर में केंद्र की आर्थिक नीतियों का प्रतिकार करने पर जोर दिया तो समाजवादी नेता रामसजीवन शुक्‍ल ने कहा कि समाजवाद हमेशा प्रासंगिक रहेगा। समाजवादी नेता दीपक मिश्र ने युवा पीढ़ी को बाबू कपिलदेव सिंह के जीवन को समझने और उससे प्रेरणा लेने पर बल दिया तो वरिष्‍ठ पत्रकार रतिभान त्रिपाठी ने समाज के वंचितों.शोषितों की पीड़ा को समझकर उसे दूर करने के प्रयास को समाजवाद का मूल उद्देश्‍य बताया। इस मौके पर सलमान बशरए राजीव रंजन झा ए ससुरेंद्र अग्निहोत्री समेत अनेक लोगों ने विचार व्‍यक्‍त किए। कार्यक्रम का संचालन समाजवादी नेता संजय पाण्‍डेय ने किया।      कार्यक्रम में बिहार के कैमूर इलाके में आदिवासियों के बीच काम करने वाले शिवाधार राय को कपिलदेव सिंह फाउंडेशन की तरफ से 11 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर उन्‍हें सम्‍मानित किया गया। फाउंडेशन की ओर से अतिथियों का स्‍वागत अरुण कुमार ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in