Categorized | लखनऊ.

बीमार औद्योगिक इकाइयों के पुनर्वास हेतु जिला उद्योग केंद्र में सम्पर्क करें

Posted on 22 December 2014 by admin

जनपद लखनऊ में कार्यरत ऐसी लघु औद्योगिक इकाइयां जो कि किसी कारणवश घाटे में चल रही है या सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। ऐसी इकाइयाँ जो कि इकाई का कोई ऋण खाता जो विगत 03 माह अथवा अधिक समय से एन0पी0ए0 (नाम परफार्मिंग एसेट) हैं। संचित नगद हानियों के कारण पूर्ववर्ती लेखा वर्ष में इसके वास्तविक मूल्य (नेट वर्थ) में इसके अधिकतम वास्तविक मूल्य (पीक नेट वर्थ) के 50 प्रतिशत अथवा 50 प्रतिशत से अधिक का अपक्षरण हुआ है। या किसी अन्य कारण से सुचारू रूप से संचालित/क्रियान्वित नहीं है। लखनऊ जनपद की पात्र उद्यमी ऐसे उद्योगों के पुनर्वास/समस्या निस्तारण हेतु अपनी समस्या सहित संबंधित अधिक जानकारी लेने हेतु कार्यालय उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र, 8 कैण्ट रोड, कैसरबाग, लखनऊ, कार्यालय टेलीफोन नं0 0522-2614083 से किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in