Categorized | लखनऊ.

हस्तशिल्प पहचान पत्रों का वितरण शिविर 27 दिसम्बर तक

Posted on 22 December 2014 by admin

सह निदेशक विपणन एवं विस्तार केन्द्र विकास आयुक्त हस्तशिल्प बाराबंकी द्वारा कुछ हस्तशिल्पियों के पहचान पत्र इस कार्यालय को प्राप्त कराये गये हैं जिनका वितरण 27 दिसम्बर, 2014 तक कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र 8 कैण्ट रोड कैसरबाग लखनऊ में किये जायेंगे। कुछ आवेदन पत्रों को कतिपय कारणों से इस कार्यालय को वापस किये गये हैं।
जनपद के उन सभी हस्तशिल्पियों को सूचित किया जाता कि जिन्होंने इस कार्यालय में अपना आवेदन-पत्र जमा किया था वे अपना पहचान-पत्र जो कार्यालय में प्राप्त हो गये हैं कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा जिनके आवेदन पत्र वापस आ गये हैं वे अपने साथ एक नवीनतम फोटो तथा निवास का प्रमाण पत्र लेकर सम्पर्क करें जिससे उनका आवेदन-पत्र की कमियों का निराकरण करते हुए पुनः सह निदेशक विपणन एवं सेवा विस्तार केन्द्र विकास आयुक्त हस्तशिल्प बाराबंकी को भेजा जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in