Categorized | लखनऊ.

‘‘नहीं संभव पर्यावरण की कीमत पर विकास’’ -मनोज कुमार पाण्डेय

Posted on 22 December 2014 by admin

‘‘आज की अधिकतम आबादी पर्यावरण की परवाह नहीं करती है। जबकि लगातार हो रहे तकनीकी विकास से इंसान ही प्रकृति को प्रभावित कर रहा है। यदि हम अपनी पुरातन जीवन शैली की ओर लौट जाये तो धरती को बचाया जा सकता है लेकिन ऐसा संभव नहीं है। हमें अपनी आधुनिक जीवन शैली और पर्यावरण को बचाते हुये जीने की राह खोजनी होगी।’’ यह कहना है विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, उ0प्र0 सरकार श्री मनोज कुमार पाण्डेय का।
स्कूल आॅफ मैनेजमेंट साइंसेज लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित ‘‘ग्रीन क्वेस्ट’’ के समापन सत्र में श्री पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में वक्तव्य दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारे लिये चुनौती है। इसके लिये हमे ही शुरुआत करनी होगी। हमें वृक्षारोपण पर ध्यान देना होगा। इससे पूर्व श्री पाण्डेय ने कालेज में प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
श्री पाण्डेय ने विभिन्न स्कूल से आये हुए विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विजेता ट्राफी प्रदान की, जिसमें प्रथम पुरस्कार ट्राफी डायमण्ड पब्लिक स्कूल, फैजाबाद रोड, लखनऊ, प्रथम रनरअप पुरस्कार ट्राफी केंद्रीय विद्यालय, गोमती नगर, लखनऊ को तथा द्वितीय रनरअप पुरस्कार ट्राफी मैरी गार्डनर स्कूल, आशियाना लखनऊ को प्रदान की गयी। अंतिम दौर में पहुंचे 8 स्कूलों के 16 विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया।
इससे पूर्व विशिष्ट अतिथि माननीय कुलपति यू0पी0टी0यू0 प्रो0 आर0के0 खांडल ने एस0एम0एस0 के प्रबंधन को विद्यार्थियों में पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरुकता पैदा करने के लिये बधाई का पात्र बताया। उन्होंने वृह्द रूप से वृक्षारोपण पर बल देते हुये कहा ‘‘हमें धरती की भूख बचाने के लिये पेड़ों को काटना बंद करना होगा। हम अपनी भूख मिटाने के लिये जंगल काटते है और धरती को हमेशा के लिये बंजर बना देते है। पर्यावरण सुरक्षा का अर्थ केवल खूबसूरत ‘‘पाण्डा’’ को ही बचाना न होकर समस्त मानवजाति को बचाना है। इंसानों ने ही यह समस्या खड़ी की है, और हमें स्वयं ही इसका समाधान खोजना होगा।
ग्रीन क्वेस्ट में भाग लेने लखनऊ जनपद से आये हुए युवा प्रतियोगियों को वृक्षारोपण करते देख स्कूल आॅफ मैनेजमेंट साइंसेज के सचिव श्री शरद सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा ‘‘पेड़ांे के लगातार कटने से आज धरती का जल स्रोत लगातार नीचे जा रहा है तथा पर्यावरण सुरक्षा के लिये हम सभी जिम्मेदार और जवाबदेह है। आज की युवा पीढ़ी को पर्यावरण को बचाते हुए उससे सामन्जस्य बना कर जीना सीखना होगा।’’
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्री आर0पी0 सिंह ने एस0एम0एस0 के प्रांगण में नव निर्मित बास्केट बाल कोर्ट का उद्घाटन किया और ग्रीन क्वेस्ट प्रतियोगिता की विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा ‘‘वृक्षारोपण धरती के जख्मों पर मरहम का काम करेगा।’’

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in