Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए

Posted on 22 December 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यूरिया खाद का पूरा कोटा प्राप्त करने के लिए भारत सरकार से प्रभावी पैरवी किए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकार आवास पर आहूत एक बैठक में प्रदेश में खाद की उपलब्धता की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उर्वरकों के सम्बन्ध में किसानों को कोई समस्या न होने पाए। उन्होंने खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि रबी फसलों की बुवाई का कार्य लगभग पूरा हो गया है और ट्राॅप ड्रेसिंग के लिए यूरिया खाद के लिए किसानों की मांग काफी बढ़ गई है। यह जानकारी भी दी कि प्रदेश में उर्वरकों की उपलब्धता भारत सरकार द्वारा किए गए आवंटन पर निर्भर करती है। रबी की फसल के लिए यूरिया की मांग 38 लाख मी0टन थी, जिसके सापेक्ष 35 लाख मी0टन का आवंटन भारत सरकार द्वारा किया गया। परिणामस्वरूप यूरिया खाद की कमी उत्पन्न हो रही है।
समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने यह भी बताया कि इफको ने अपने फूलपुर, इलाहाबाद के एक यूरिया संयंत्र को बन्द कर दिया है, जिसके कारण प्रदेश को यूरिया की आपूर्ति न्यूनतम स्तर 0.10 लाख मी0टन पर कर दी गई है, जबकि इससे कम से कम 0.60 लाख मी0टन यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जानी चाहिए थी। चूंकि यह कारखाना प्रदेश में स्थापित है, जिससे स्थानीय किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद की तेजी से आपूर्ति हो सकती है। इसके अलावा, रेलवे का रूट परिवर्तन दर्शाकर उर्वरकों की रैक को रिस्ट्रिक्ट कर दिया गया है, जिसके कारण भी यूरिया की आपूर्ति बाधित हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा यूरिया का मांग से कम आवंटन तथा इस आवंटित मात्रा को भी समय से उपलब्ध न कराने के कारण जो समस्या आ रही है, उसका समाधान कराया जाना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यूरिया आपूर्ति के विभिन्न पहलुओं के बारे में केन्द्र सरकार के स्तर से जो कार्यवाही की जानी है, उसके मद्देनजर उनकी ओर से प्रधानमंत्री को भेजे जाने वाले पत्र का आलेख प्रस्तुत करें।
ज्ञातव्य है कि अक्टूबर, 2014 का यूरिया आवंटन 6.39 लाख मी0टन था, जिसके सापेक्ष केवल 4.95 लाख मी0टन यूरिया प्राप्त हुई। इसी प्रकार नवम्बर, 2014 में 6.50 लाख मी0टन के सापेक्ष 5.58 लाख मी0टन यूरिया प्रदेश को प्राप्त हुई। इस प्रकार इन दो माह में 2.36 लाख मी0टन यूरिया कम प्राप्त हुई। माह दिसम्बर, 2014 का आवंटन 8.50 लाख मी0टन है। 18 दिसम्बर, 2014 तक कुल 4.21 लाख मी0टन यूरिया ही मिली है। जिस गति से इस महीने यूरिया प्राप्त हो रही है, उसके चलते लगभग 1.25 लाख मी0टन कम प्राप्त होने की सम्भावना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in