Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एव केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों से प्रभावित होकर पार्टी से जोड़ने वालों का क्रम जारी है।

Posted on 22 December 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एव केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों से प्रभावित होकर पार्टी से जोड़ने वालों का क्रम जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के समक्ष अमेठी राजघराने के उत्तराधिकारी श्री अनंत विक्रम सिंह ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ, सिकन्दरापुर बलिया से बहुजन समाज पार्टी से विधायक रहे श्री भगवान पाठक और हमीरपुर के राजीव शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थिति लोंगो को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने कहा कि लोगो का दूसरी पार्टियों से बडे़ पैमाने पर लोगों का मोह भंग हो रहा है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव कभी भी हो सकता है। प्रदेश की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरेआम सिपाही से लेकर सी.ओ. तकी हत्या हो रही है । बलात्कार व छेड़खानी, छेड़खानी में असफल रहने पर लड़कियों को जला देना रोज अखबारों की सुर्खियां बन रही है। विद्युत, सड़क, किसान बदहाल अवस्था में है। इन स्थितियों में सामाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोग आशा भरी निगाहों से भारतीय जनता पार्टी की तरफ देख रहे है।
डाॅ0 बाजपेयी भारतीय जनता पार्टी में आज शामिल हुए सभी लोंगो का स्वागत करते हुए कहा कि आशा हैं पार्टी को मजबूत बनाने में सबका सहयोग मिलेगा।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम मेें उपस्थित प्रमुख लोगो में प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र सिंह एडवोकेट, श्री वंशराज सिंह, वी.एन. मिश्रा आदि लोग थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in