Categorized | लखनऊ.

अपनो मनोनयनो से फिर उपकृत कर रही है सपा सरकार -डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 22 December 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न बोर्ड और निगमों में अन्धाधुन्ध मनोनयन पर सवाल उठाये है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने सपा सरकार पर अन्धाधुन्ध मनोनयनों पर अगुंली उठाते हुए कहा कि सरकार फिर बिना किसी आधार के उन्हीं लोगों की नियुक्तियां कर रही है जिन्हें अभी कुछ दिनों पहले हटया था। भाजपा सपा सरकार से 82 दर्जा प्राप्त राज्यमन्त्रियों की बर्खास्तगी का कारण जानना चाहती हैं। इन नयी नियुक्तियों का आधार भी सपा सरकार बताये ।
प्रवक्ता डा0मिश्र ने सपा सरकार के मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि सरकार ने अब तक पुनः कितने मनोनयन किये है? उनका आधार क्या? पुनः मनोनीत होने वाले लोगो को पहले हटाये और फिर नियुक्त कने के क्या कारण है? पिछले मनोनयन पर कितना आर्थिक भार प्रदेश के खजाने पर आया था? अब इन नियुक्तियों से फिर कितना बोझ प्रदेश में खाजने पर पडे़गा?
डाॅ0 मिश्र ने सपा सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले सदस्यो तथा अध्यक्षों के द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा होनी चाहिए। अपनों को उपकृत करने के कारण प्रदेश के खजाने पर जनता बर्दाश्त नहीं करेगी । इन तथा कथित राज्यमन्त्रियों से प्रदेश की जनता छुटकारा चाहती है। प्रदेश की सपा सरकार प्रदेश के हित में उचित मनोनयन करे तथा अपनो को उपकृत करना बन्द करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in