Categorized | लखनऊ.

रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर-14 इन्दिरा नगर लखनऊ, का वार्षिक समारोह आज दिनांक 17 दिसम्बर 2014 को अमर षहीद कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय सभागार में सम्पन्न हुआ।

Posted on 20 December 2014 by admin

रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर-14 इन्दिरा नगर लखनऊ, का वार्षिक समारोह आज दिनांक 17 दिसम्बर 2014 को  अमर षहीद कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय सभागार में सम्पन्न हुआ।  समारोह का उद्घाटन संस्था के संस्थापक-प्रबन्धक जयपाल सिंह ने पारम्परिक दीप प्रज्वलित कर तथा अमर शहीदों के चित्रों पर माल्र्यापण करके  किया।  समारोह के सभी कार्यक्रम सूचनाप्रद, शिक्षाप्रद, तथा नैतिक  सांस्कृतिक, सामाजिक मूल्यों को प्रदर्शित करने वाले थे।
रंगारंग  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरम्भ ” गनेश वन्दना“ से हुआ।  भारतीय संस्कृति की सत्यता को दर्शाते हुए लघु नाटक ”रत्नाकर बनें वाल्मीकि,“ ”फलों की चैपाल“  प्रस्तुति ने दर्शकों को बाँध लिया।  नर्सरी के बच्चों नें माता पिता को नमन करें, के.जी. के बच्चों ने मैंने कहा फूलों से गाने पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया।  बच्चों ने फैशन शो, बंगाली तथा राजस्थानी डांस प्रस्तुत किया।  छात्र अमर शाह, सूरज यादव ने पथ के दीपक, गजेन्द्र, प्रारब्ध ने कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, छात्र सूर्यांश प्रताप, सत्यम ने प्यार बाँटिये, छात्र सुहानी,संदीप, इकरा, अर्सी ने भारत का इतिहास  पर कवितायें सुनाईं।  समारोह का समापन है छोड़ों कल की बातें कल की बात पुरानी की भावना से ओत प्रोत  ग्रांड  फिनाले से सम्पन्न  हुआ।
इस अवसर पर  संस्था के संस्थापक-प्रबन्धक जयपाल सिंह ने कहा कि बच्चों ने अदभुत कार्यक्रम प्रस्तुत किये।  भारतीय संस्कृति को दर्शाते तथा महापुरूषों को याद करते हुए कई लघुनाटक भी बच्चों ने प्रस्तुत किए। उपस्थित अभिभावकों की तालियाँ बता रही थीं कि बच्चों के कार्यक्रम काफी सराहनीय थे। संस्थापक-प्रबन्धक जयपाल सिंह ने छात्राओं के दादा-दादी एवं नानी नानी का भी माल्यार्पण करके उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने सभी मेधावी तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति तथा पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।  समारोह को सफल बनाने के लिये छात्रों के प्रयासों की सराहना भी की। समारोह में भाग लेने वाले  हर्षिता शर्मा, प्रनील अवस्थी, सौम्या चन्द्रा, सुशील विक्रम सिंह, राज, अनमोल सिंह, मानस, यशस्वी यादव, प्रतीक कुमार अस्थाना, आयूड्ढ बारी, सृष्टि मिश्रा, आर्या सोचीं, अर्पित सिंह, गजेन्द्र वर्मा, शीलभद्र महापात्रा अन्य सभी छात्र-छात्राओं को उनके योगदान के लिये प्रंशासित कर पुरस्कृत किया।  अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती आशा अरोरा ने सभी छात्राओं एवं अभिभावकों को धन्यवाद दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in