Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित 100 महिला अभ्यर्थियों को नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

Posted on 20 December 2014 by admin

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित 100 महिला अभ्यर्थियों को स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर 12 जनवरी, 2015 को नौकरी सम्बन्धी नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के युवाओं के लिए आॅनलाइन कॅरियर प्लैटफार्म लाइफसेट
(व्दसपदम ब्ंतममत च्संजवितउ. स्पमिेमज) भी लाँच किया जाएगा, जिससे प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके। ज्ञातव्य है कि स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस दिनांक 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
यह जानकारी देते हुए शासन के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 07 बड़ी औद्योगिक इकाइयों से अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित एवं सेवायोजित करने का फ्लैक्सी एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किये जाएंगे। इनमें अमलगमेटेड बीन काॅफी टेªनिंग कम्पनी लि. (कैफे काॅफी डे) बंगलोर, सुपर हाउस लि. कानपुर, श्री लक्ष्मी काॅटसिन लि. कानपुर, जी-4 एस सिक्योर साॅल्यूशन (इण्डिया) प्रा.लि., गुड़गांव, फ्यूचरशार्प नेटवर्क साॅल्यूशन प्रा.लि. नई दिल्ली एवं टेलीकाॅम नेटवर्क साॅल्यूशन प्रा.लि. नई दिल्ली तथा इंस्टीट्यूट आॅफ एडवांस सिक्योरिटी टेªनिंग एण्ड मैनेजमेंट ग्रुप कम्पनी आॅफ जायकाॅम इलेक्ट्राॅनिक सिक्योरिटी सिस्टम लि. मुम्बई शामिल हैं। इन सभी कम्पनियों का वार्षिक टर्न ओवर 100 करोड़ रुपए से अधिक है।
प्रवक्ता ने अनुसार इन सभी औद्योगिक इकाइयों द्वारा आगामी 03 से
05 वर्षों में लगभग 50 हजार अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कराकर इनमें से न्यूनतम 80 फीसदी प्रशिक्षणार्थियों को सेवायोजित कराया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में सेवायोजित कराने के लिए विभिन्न प्लेसमेंट एजेंसियों से मिशन द्वारा एम.ओ.यू. किया जा रहा है। इसी क्रम में मैन पावर गु्रप द्वारा मिशन के माध्यम से प्रशिक्षित कम से कम 100 अभ्यर्थियों को सेवायोजित किया जाएगा। इस गु्रप से भी एम.ओ.यू. का हस्तांतरण इसी कार्यक्रम में किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा प्रथम चरण में लगभग 16 हजार अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। इस प्रशिक्षण के पश्चात् प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन एम.ई.एस. पाठ्यक्रमों हेतु डी.जी.ई.टी. भारत सरकार द्वारा व क्यू.पी./एन.ओ.एस. हेतु एन.एस.डी.सी. के सेक्टर स्किल्स काउन्सिल के माध्यम से सम्पादित कराया जाता है। मूल्यांकन के बाद अभ्यर्थियों का सेवायोजन कराना भी मिशन के प्रशिक्षण प्रदाताओं का दायित्व है। उन्होंने बताया कि कौशल विकास मिशन के तहत पूर्व में रेमण्ड के माध्यम से अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित कराया गया था।
प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा भारत अभ्युदय फाउण्डेशन के माध्यम से चयनित 50 युवा लीडरों को प्रोत्साहित किया जाएगा। ये सभी युवा लीडर ‘माई स्कूल माई वाॅयस’ परियोजना के अंतर्गत चयनित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि 15 राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले लगभग दो हजार युवा विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को अपने विद्यालय एवं समाज के बारे में अपने विचारों से अवगत कराया था। इन्हीं विद्यार्थियों में से 50 छात्र-छात्राओं को ‘माई स्कूल माई वाॅयस’ परियोजना के तहत प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक निजी क्षेत्र के सी.एस.आर. पार्टनर्स के द्वारा भी इस कार्यक्रम में योगदान किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in