Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी, पूर्व सांसद ने बरेली के सुप्रसिद्ध आला हजरत साहब की दरगाह शरीफ पर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी की ओर से चादरपोशी की एवं

Posted on 20 December 2014 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी, पूर्व सांसद ने बरेली के सुप्रसिद्ध आला हजरत साहब की दरगाह शरीफ पर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी की ओर से चादरपोशी की एवं देश व प्रदेश मे ंअमन, चैन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि चादरपोशी के उपरान्त डाॅ0 खत्री ने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। इसे किसी भी धर्म एवं जाति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। आतंकवादियों का न तो कोई धर्म होता है और न ही जाति होती है। उन्होने कहा कि आतंकी घटनाओं से जहां जान-माल की हानि होती है वहीं मानव समाज की सभ्यता और संस्कृति को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
प्रवक्ता ने बताया कि डाॅ0 खत्री के साथ चादरपोशी के इस मौके पर प्रमुख रूप से कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर एवं कंाग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान, अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन खुर्शीद अहमद सैय्यद, अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के सचिव एवं विधायक श्री संजय कपूर, जिला कंाग्रेस कमेटी बरेली के अध्यक्ष श्री रामदेव पाण्डेय एवं शहर अध्यक्ष श्री अशलम चैधरी, प्रो0 अलाउद्दीन, डा0 चारू मेहरोत्रा, बदायूं के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री ओंकार सिंह आदि वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in