Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में 50 गाय/50 भैसों की 113 मिनी कामधेनु डेरियां स्थापित सक्रिय मिनी कामधेनु डेरियों से प्रतिदिन 26 हजार लीटर दुग्ध उत्पादन शुरू

Posted on 20 December 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने द्वारा संचालित 50 गाय अथवा 50 भैंसों की मिनी कामधेनु डेरियों की योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 113 मिनी कामधेनु डेरियों की स्थापना की जा चुकी है। इन डेरियों से प्रतिदिन कुल 26 हजार लीटर दुग्ध का उत्पादन किया जा रहा है।
पशुधन विकास विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार मिनी कामधेनु डेरियों की स्थापना हेतु प्रदेश के इच्छुक डेयरी योजना के अभ्यर्थियों से 5787 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, इसमें से 2219 आवेदकों का चयन किया जा चुका हैं। इसमें 450 लाभार्थियों को बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। अब तक 113 लाभार्थियों द्वारा मिनी कामधेनु डेरी इकाईयों की स्थापना की जा चुकी है। इसमें कुल 2146 दुधारू पशु क्रय किये गये हैं। इनमें से 1013 दुधारू गायें एवं 1133 भैंसे शामिल है।
प्रदेश सरकार ने प्रदेश के समस्त मुख्य विकास अधिकारियों और मुख्य पशुचिकित्सक अधिकारियों को मिनी कामधेनु डेयरी इकाईयों की स्थापना हेतु चयनित सभी लाभार्थियों को बैंकों से शीघ्र ऋण स्वीकृत कराने तथा डेरियों की स्थापना में सक्रियता लाने के सख्त निर्देश दिए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in