Categorized | लखनऊ.

‘एवल ज्वायनिंग द डिसएवल्ड मैराथन-2014’ का आयोजन प्रदेश सरकार के प्रयास से विकलांग जन को मिलेगा समाज में सम्मानजनक स्थान-अम्बिका चैधरी

Posted on 20 December 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के विकलांग जन विकास एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री अम्बिका चैधरी ने ‘एवल ज्वायनिंग द डिसएवल्ड मैराथन-2014’ के समापन अवसर पर कहा कि विकलांग जन की विकास में पूरी भागीदारी हो, विकास में शामिल हों, इसके लिए आम जन मानस को जागरूक कर विकलांग जन के प्रति सम्पूर्ण सोच एवं दृष्टि को बदलनी होगी। विकलांग जन के साथ सबका साथ हो ऐसा संकल्प हो तभी हम समावेशी समाज की ओर अग्रसर होंगे।
उ0प्र0 विकलांग मंच, स्पार्क इण्डिया, एन0टी0पी0सी0, हिन्दुस्तान टाइम्स, यूनीनार तथा सिन्धी वेलफेयर सोसाएटी के सहयोग से विकलांग जन के प्रति आम जन मानस को जागरूक करने के लिए ‘एवल ज्वायनिंग द डिसएवल्ड मैराथन-2014’ का आयोजन, राम मनोहर लोहिया पार्क से रिजर्व बैंक आफ इण्डिया, लखनऊ में आज किया गया। मैराथन-2014 को सम्बोधित करते हुए विकलांग जन विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के रास्ते पर तेज गति से अग्रसर है। सरकार का प्रयास है कि विकलांग जन को समाज में सम्मानजनक स्थान हासिल हो। विकलांग जन के समग्र विकास के लिए सरकार ने नीति बनाई है फिर भी विकलांग जन का हौसला बढ़ाने वाली सभी संस्थाओं के सुझावों पर अमल किया जायेगा, और इनके साथ मिलकर कार्य किया जायेगा।
विभागीय मंत्री ने विकलांग जन का हौसला बढ़ाने के लिए सभी संस्थाओं का अभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एन0टी0पी0सी0 के क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री चन्द्रजीत राय, जनरल मैनेजर श्री उज्जवल बनर्जी, यूनीनार के श्री शीतला शरण सिंह, हिन्दुस्तान टाइम्स की एडीटर सुश्री रिचा श्रीवास्तव, सिन्धी समाज के सचिव श्री सतेन्द्र के साथ प्रदेश के 13 जिलों से आये 750 विकलांग जन और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in