Categorized | लखनऊ.

स्वच्छता एवं विकास कार्यों में उत्कृष्ट 32 पंचायतें होंगी पुरस्कृत

Posted on 26 November 2014 by admin

बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों को मिलेगा ‘‘पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार’’

राजीव गाँधी पंचायत सशक्तिकरण अभियान वर्ष 2014-15 के तहत गतवर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्वच्छता एवं विभिन्न विकास कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 32 त्रिस्तरीय पंचायतों को ‘‘पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार से किया सम्मानित जायेगा।
यह जानकारी देते हुए पंचायतीराज मंत्री श्री कैलाश यादव ने बताया कि गत वर्ष की भाँति इस वर्ष स्वच्छता एवं विकास कार्यों में बेहतरीन कार्य करने वाली प्रदेश की 26 ग्राम पंचायतों, 4 क्षेत्र पंचायतों एवं 2 जिला पंचायतों को ‘‘राजीव गाँधी पंचायत सशक्तीकरण अभियान’’ के तहत ‘‘पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार‘‘ से नवाजा जायेगा। उन्होंने बताया कि अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली जिला पंचायतों को 50 लाख रूपये, क्षेत्र पंचायतों को 25 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायतों को 11.44 लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार के तौर पर प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में त्रिस्तरीय पंचायतों द्वारा कराये गये स्वच्छता सहित विभिन्न विकास एवं सामाजिक कार्यों की योजनाओं- जल, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, महिला और बाल विकास, ग्रामीण सड़क, सम्पर्क मार्ग, स्ट्रीटलाइट तथा आजीविका आदि कार्यों का मूल्यांकन किया जायेगा। इसके लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के लिए अलग-अलग प्रश्नावलियाँ तैयार कर उन्हें उपलब्ध करा दी गई है।
श्री यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत तथा क्षेत्र पंचायत को उपलब्ध कराई गई प्रश्नावलियों के अंक का निर्धारण जिला स्तर पर जिलाधिकारी एवं मण्डल स्तर पर मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जायेगा। जिला पंचायतों की प्रश्नोत्तरी के अंक का निर्धारण राज्य स्तर पर जिला पंचायत अनुश्रवण कोष्ठक द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न स्तरों पर परीक्षण एवं चयन के उपरान्त आगामी 17 दिसम्बर तक पंचायतीराज निदेशालय को सर्वोत्कृष्ट चयनित पंचायतों की सूची उपलब्ध कराना अनिवार्य है, ताकि उसका समय से परीक्षण कर आगामी 20 जनवरी तक भारत सरकार को भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ‘‘पंचायत सशक्तीकरण एवं उत्तरदायित्व प्रोत्साहन योजना’’ 2011-12 से लागू है। यह योजना अब ‘‘राजीव गाँधी पंचायत सशक्तीकरण अभियान’’ के तहत ‘‘पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार’’ नाम से क्रियान्वित की जा रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in