Categorized | लखनऊ.

5 जनपदों के मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण हेतु 7.70 लाख रुपये आवंटित

Posted on 26 November 2014 by admin

उ0प्र0 सरकार ने एन0एफ0डी0बी0 योजना के अन्तर्गत तालाबांे में सघन एकीकृत मत्स्य पालन हेतु पांच जनपदों के मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण देने हेतु 7.70 लाख रुपये से अधिक धनराशि आवंटित कर दी है।
यह जानकारी प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री श्री इकबाल महमूद ने देते हुए बताया कि रायबरेली को 4,53,500 रुपये, मेरठ को 56,000 रुपये, लखनऊ को 88,500 रुपये, कौशाम्बी को 57,250 रुपये तथा बरेली को 1,14,500 रुपये कुल 7,70,250 की धनराशि आवंटित की जा चुकी है।
मत्स्य विकास मंत्री ने समस्त विभागीय अधिकारियों को मत्स्य विकास कार्यक्रमों/योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रियता लाने के निर्देश दिये हैं। उन्हांेने अधिकारियों को मत्स्य पालन के तालाबों, मत्स्य हैचरियों जलाशयों, मत्स्य हाटों एवं दुकानों के निर्माण कार्यों, मछुआ आवासों, मत्स्य बीज वितरण, मत्स्य संचय, मत्स्य उत्पादन, मत्स्य पालन हेतु तालाबों के पट्टा आवंटन कार्यों, मोबाइल फिश पार्लरों पर बिक्री हेतु मत्स्य व्यंजनों की गुणवत्ता की चेकिंग के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने झींगा पालन योजना तथा मनरेगा के तहत मछली पालन हेतु तालाबों का सुदृढ़ीकरण एवं खुदाई कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in