Categorized | लखनऊ.

पशुओं को मंुहपका/खुरपका रोग से बचाव हेतु 4.21 करोड़ से अधिक पशुओं का टीकाकरण कार्य पूर्ण

Posted on 26 November 2014 by admin

उ0प्र0 में किसानों/पशुपालकों के पशुओं को खुरपका/मुंहपका रोगों से बचाव हेतु किसानों के डोर-टू-डोर चलाये जा रहे सघन निःशुल्क टीकाकरण अभियान में अब तक
4.21 करोड़ से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
यह जानकारी प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री श्री राजकिशोर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी पशुपालक/किसान के पशुओं का टीकाकरण नहीं हो सका हो तो उसे वे 0522-2740394 पशु रोग नियंत्रण कक्ष अथवा रोग नियंत्रण अधिकारी उप निदेशक डाॅ0 पी0के0 त्रिपाठी के मो0नं0 9415152898 पर सूचित करें। पशु टीकाकरण की टीम उनके घर शीघ्र पहुंच जायेगी और छूटे हुए पशुओं को निःशुल्क टीके लगाये जायेंगे।
पशुधन विकास मंत्री ने प्रदेश के समस्त मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों/ पशुचिकित्सालयों के प्रभारी/चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे टीकाकरण अभियान की स्वयं चेकिंग करें। यदि पशु टीकाकरण से वंचित रह गये हों तो किसान/ पशुपालक संबंधित जनपदों के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों (सी0वी0ओ0) एवं निकट के पशु चिकित्सा केंद्रों के पशुचिकित्सा अधिकारियों को सूचित करें जिससे तत्काल वहां टीकाकरण हेतु कर्मियों को मौके पर भेजा जा सके। कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित न रहने पाये। उन्होंने लावारिश गायों/भैंसों को भी मुंहपका/खुरपका रोगों से बचाव हेतु टीके लगाने के भी निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in