Categorized | Latest news

देश का सबसे लम्बा एक्सप्रेस-वे

Posted on 26 November 2014 by admin

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास 23 नवम्बर को

यह एक्सप्रेस-वे देश का सबसे लम्बा एक्सप्रेस-वे होगा

प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा यह एक्सप्रेस-वे

राज्य सरकार प्रदेश के आर्थिक विकास
और जनता की खुशहाली के लिए कटिबद्ध

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास 23 नवम्बर, 2014 को होगा। यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में, कल यहां इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि 302 कि0मी0 लम्बाई वाला प्रवेश नियंत्रित यह एक्सप्रेस-वे देश का सबसे लम्बा एक्सप्रेस-वे होगा। उत्तर प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाले इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा राजधानी लखनऊ के बीच तेज गति की सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही ईधन की महत्वपूर्ण बचत के साथ-साथ प्रदूषण भी नियंत्रित होगा। यह एक्सपे्रस-वे जिन क्षेत्रों से गुजरेगा, वहां सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ ही कृषि, वाणिज्य, पर्यटन तथा उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। एक्सप्रेस-वे के समीपवर्ती इलाकों में बड़ी कृषि मण्डियों का प्राविधान भी किया जाएगा, जिसका लाभ किसानों को मिलेगा।
प्रवक्ता के अनुसार यह परियोजना आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, हरदोई तथा लखनऊ जनपदों को आच्छादित करेगी। एक्सप्रेस-वे में 06 लेन डिवाइडेड कैरिजवे, मुख्य यातायात मार्गाें हेतु इण्टरचेन्जेज़, पैदल यात्रियों व पशुओं हेतु अण्डरपासेज़, सर्विस रोड तथा ग्रीन बेल्ट का प्राविधान किया गया है। साथ ही, सड़क के दोनों ओर दो-दो स्थलों पर विश्राम गृह, पेट्रोल पम्प, सर्विस सेण्टर, भोजनालय आदि का भी प्राविधान परियोजना मंे किया गया है। इसका निर्माण 5 पैकेजों में कराया जाएगा। एक्सपे्रस-वे आगरा के ग्राम एतमादपुर मदरा से प्रारम्भ होकर लखनऊ जनपद में मोहान रोड के ग्राम सरोसा-भरोसा पर समाप्त होगा।
प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के आर्थिक विकास और जनता की खुशहाली के लिए कटिबद्ध है। इसके दृष्टिगत अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इनमें लखनऊ, गाजियाबाद तथा नोएडा-ग्रेटर नोएडा की मेट्रो रेल परियोजनाएं लखनऊ में आई0टी0 सिटी तथा अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंसर संस्थान आदि का निर्माण, 376 एकड़ क्षेत्रफल में जनेश्वर मिश्र पार्क का विकास शामिल है।
राज्य सरकार द्वारा समाजवादी पेंशन योजना संचालित की जा रही है जो देश की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना है। ग्रामीण इलाकों के समग्र विकास के लिए डाॅ0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना एवं जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना संचालित की जा रही है। किसानों की खुशहाली के लिए कामधेनु डेयरी योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in