अवैध वसूली पर ग्रामीण हुए लामबन्द, डीएम से की शिकायत

Posted on 04 November 2014 by admin

आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का गिरोह सक्रिय है। कानून व नियमों को ताक पर रखकर 10 रूपया से 20 रूपये तक का प्रतिफार्म प्रति व्यक्ति से धन उगाही का धन्धा कर रहे है फ्रेंचाइजी धारक। जनपदीय अधिकारियों द्वारा जाॅच भेजे गये निचले दर्जे के स्थानीय कर्मी मैनेज के चलते फ्र्रेचाइजी माफियाओं का भरपूर सहयोग करते दिखे।
धनपतगंज में वर्तमान समय में आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वूसली धड़ल्ले से की जा रही है। प्रति व्यक्ति से एक फार्म का दस रूपया सुविधा शुल्क लिया जा रहा है साथ ही फ्रेचाइजी धारक अपने साथ प्रिन्टर मशीन लाकर फोटो स्टेट कर ग्रामीणों से एक्स्ट्रा वसूली कर रहे है। जिन ग्राहकों के पास फार्म का सुविधा शुल्क नहीं उन्हें आस-पास मडरा रहे दलाल बैरंग वापस कर दिये। मामला ग्रामसभा पीरो सरैया का ही नहीं है अपितु क्षेत्र के ग्रामसभाओं में हर जगह यही स्थिति है। उच्चाधिकारियों द्वारा यदि मौके पर जाकर ग्रामीणों से मिलकर जानकारी ली जाये तो फर्जी वसूली का यह गोरखधन्धा निश्चय सामने आ जायेगा। क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था को धता बताते हुए शासन को लाखों का चूना लगाने के इस गोरखधन्धे में शामिल अवैध वसूली कर रहे फ्रेंचाइजी माफियाओं पर अंकुश लगाना शासन प्रशासन में बैठे जिलाधिकारी के लिये एक बड़ी चुनौती साबित होगी और गरीब ग्रामीणों के लिए यह वरदान भी साबित होगा। इस प्रकार के गम्भीर फर्जी वसूली से जहां गरीब ग्रामीणों आर्थिक व मानसिंक शोषण किया जा रहा है। वहीं सरकार को आधार कार्ड बनाने वाले माफिया धड़ल्ले से बेखौफ सक्रियता दिखाकर बड़ी चुनौती दे रहे है। क्षेत्र के जयदीप सरोज, शिव सरन यादव व कांग्रेसी नेता काली सहाय सिंह, कालदीन कोरी आदि पीरो सरैया सहित धनपतगंज क्षेत्र में ग्रामीणों से अवैध वसूली पर रोक लगवाकर फ्रेचाइजी माफियाओं द्वारा किये जा रहे आधार कार्ड फार्म से अवैध वसूली का जाॅच करवाकर जिलाधिकारी से उचित कार्यवाही कियो जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in