पूर्व विधायक ने हर सम्भव सहायता दिलाने का दिया आश्वासन

Posted on 04 November 2014 by admin

पूर्व विधायक हुबराज कोरी के साथ कोरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कोरी ने मृतक दलित के घर जाकर सांत्वना दी। कोरी समाज के अध्यक्ष ने घटना की कड़ी निन्दा करते हुए पीडि़त परिवार को हर सम्भव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विदित हो कि थानाक्षेत्र बल्दीराय के ग्राम पंचायत हेमनापुर गाॅव के दौलतपुर निवासी ग्राम प्रधान रामकुमार कोरी के छोटे भाई संतराम कोरी की गत सप्ताह सुलतानपुर से घर वापस आते समय सरैया गाॅव के निकट बदमाशों ने गोलीमारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या से पूरा क्षेत्र कांप उठा था ग्राम प्रधान रामकुमार कोरी ने हत्या की नामजद प्राथमिकी थाना बल्दीराय में दर्ज करायी थी। घटनाक्रम की सूचना पाकर कोरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कोरी, बीकापुर क्षेत्र के पूर्व विधायक हुबराज कोरी, जिला पंचायत सद्स्य लल्लन कोरी, राम मूरत पासवान, प्रधान रैनापुर, क्षेत्र पंचायत सद्स्य रमाशंकर कोरी आदि लोग पीडि़त ग्राम प्रधान राम कुमार कोरी के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बधाया। पूर्व विधायक हुबराज कोरी ने कहा कि अगर स्थानीय पुलिस इस नृसंस हत्याकाण्ड में निष्पक्ष कार्यवाही नही करती है तो प्रदेश का कोरी समाज एकजुट प्रदेश स्तर पर आन्दोलन छेड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कोरी ने कहा कि प्रदेश में कोर समाज सुरक्षित नहीं है आये दिन हत्याएं हो रही है कोरी समाज का उत्पीड़न हो रहा है। लेकिन कोरी समाज को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने समाज के लोगों का आहवान करते हुए कहा कि कोरी समाज ऐसे दरिन्दों को सबक सिखाने तथा अपनी समाज की रक्षा के लिए एकजुट हो जाय नहीं तो कोरी समाज का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
.

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in