Categorized | लखनऊ.

शिल्पकारों एवं दस्तकारों के विकास के लिये वर्तमान सरकार प्रतिबद्ध

Posted on 04 November 2014 by admin

उ0 प्र0 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा है कि वर्तमान सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी बधाई के पात्र हैं, क्योकि उन्होंने विश्वकर्मा समाज के लोहार, बढ़ई को आई0टी0आई0 का प्रमाण पत्र देने का कार्य किया हैै। उन्होंने कुटीर उद्योग लगाने के लिए ग्राम समाज की जमीन का पट्टा देने, लोहारगीरी व बढ़ईगीरी को श्रमिक पंजीकरण के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की बड़ी पहल की है तथा विश्वकर्मा जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने तथा आर्टीजन डेवलपमेन्ट बोर्ड बनाकर सभी शिल्पकारों का विकास करने की नीति को अपनाया है। उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा महासभा के अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक कर वर्तमान सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने तथा इनका प्रचार प्रसार करने के साथ विश्वकर्मा महासभा के सभी जिला समितियों, महानगर समितियों, युवा एवं महिला समितियों के कार्यकर्ताओं को दो महीने के अन्दर संगठन को पुर्नगठित कर इसे सक्रिय करने के निर्देश दिये।
उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा महासभा के अध्यक्ष श्री राम आसरे विश्वकर्मा गत दिवस विश्वकर्मा मंदिर, मकबूलगंज, लखनऊ में महासभा के प्रदेश एवं जिला कमेटी के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिल्पकारों एवं दस्तकारों के विकास के लिए वर्तमान सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों व उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाए और सरकार की कार्यप्रणाली को मजबूत करने में अपना अधिक से अधिक योगदान दे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयास से ही विश्वकर्मा समाज का प्रदेश में सम्मान बढ़ा और इनकी पहचान बनी।
श्री विश्वकर्मा ने कहा कि 25 दिसम्बर 2014 को पूर्व राष्ट्रपति स्वःज्ञानी जैल सिंह के पुण्य तिथि के अवसर पर विश्वकर्मा समाज का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन  आयोजित करना है, और पूरे समाज की एकता को बनाए रखना है।
बैठक में श्री अशोक विश्वकर्मा, बृजेश विश्वकर्मा, अच्छेलाल विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, विश्वनाथ विश्वकर्मा, राजवीर विश्वकर्मा, लवकुश विश्वकर्मा, छोटे सिंह विश्वकर्मा, तथा राजपाल विश्वकर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in