Categorized | लखनऊ.

‘विश्व विकलांग दिवस’ पर राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

Posted on 04 November 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार विश्व विकलांगता दिवस 03 दिसम्बर के अवसर पर विकलांगता के क्षेत्र में सृजनात्मक कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं, उत्कृष्ट विकलांग व्यक्तियों, निःशक्तता के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं एवं उनके सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करेगी। पुरस्कारों के लिये 15 नवम्बर, 2014 तक इच्छुक व्यक्ति/संस्था आवेदन पत्र उपलब्ध करा सकते हैं। आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट ूूूण्ीूकण्नचण्दपबण्पद पर उपलब्ध है।
सचिव, विकलांग जन विकास विभाग श्री अनिल कुमार सागर ने यह जानकारी देते हुये बताया कि दक्ष विकलांग व्यक्तियों/कर्मचारियों, उनके सेवायोजकों, उत्कृष्ट प्लेसमेंट अधिकारियों, उत्कृष्ट तकनीकी खोज से जुड़े व्यक्तियों/संस्थाओं, उत्कृष्ट रोल माॅडल, बाधारहित वातावरण के निर्माण हेतु, उत्कृष्ट चैनलाइजिंग एजेंसी, उत्कृष्ट लोकल लेवल कमेटी, उत्कृष्ट शिक्षक तथा स्वैच्छिक संस्थाओं को चयनित कर ‘विश्व विकलांगता दिवस’ पर सम्मानित किया जायेगा।
श्री सागर ने बताया कि पुरस्कार के लिये विकलांग जन विकलांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति/संगठन इसके लिये पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति/संस्था अपना आवेदन पत्र संबंधित जनपद के जिलाधिकारी की संस्तुति सहित 15 नवम्बर 2014 तक निदेशक, विकलांग जन विकास विभाग लखनऊ को उपलब्ध करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in