उत्तर प्रदेश सरकार की सक्रियता से पूरे प्रदेश में 51 कामधेनु डेरियों की स्थापना की जा चुकी है। इन डेरियों द्वारा 30 हजार लीटर दूध का प्रतिदिन उत्पादन किया जा रहा है।
यह जानकारी प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री श्री राजकिशोर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मिनी कामधेनु डेरियों की स्थापना हेतु भी लाभार्थी पशुपालकों को शासन द्वारा अनुमन्य सुविधायें उपलब्ध कराते हुए उन्हें डेरियों की स्थापना के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है।
श्री सिंह ने बताया कि सरकार ने कामधेनु तथा मिनी कामधेनु डेरियों की स्थापना हेतु बैंकों द्वारा लाभार्थिंयों को वित्तीय ऋण शीघ्र स्वीकृत किये जाने हेतु समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों/सी0डी0ओ0 तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों एवं बैंक के शीर्ष अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि कामधेनु/मिनी कामधेनु डेरियों की स्थापना के इच्छुक व्यक्तियों, किसानों तथा पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर संबंधित जनपद के मुख्य विकास अधिकारी तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से सम्पर्क करके सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com