Categorized | लखनऊ.

केएसएस, सोनी 4के के संग भारत में लाए सर्वोत्तम सिनेमा के अनुभव

Posted on 04 November 2014 by admin

देष की अग्रणी डिजिटल मीडिया एण्टरटेनमेंट कंपनी केएसएस लि0 भारत के प्रोजेक्षन बिजनेस में 4के सिनेमा टेक्नालाॅजी सोनी काॅर्पोरेषन हांगकांग के साथ लेकर आये हैं। सोनी के साथ हुए इस समझौते के चलते केएसएस भारत की ऐसी पहली कंम्पनी हो गई है जो दर्षकों को 4के सिनेमा का उच्चतम अनुभव करायेगी। समझौते के अनुसार केएसएस लि0 पूरे देष के थिएटर और मल्टीप्लैक्सेस को सोनी 4के प्रोजेक्टर उपलब्ध करायेगी।
विनिता द्विवेदी, सीईओ (के षेरा षेरा डिजिटल सिनेमा प्रा0 लि0) ने कहा, ’’केएसएस का ध्यान सिनेमा में सर्वोच्च तकनीक और अन्वेशण प्रदान करना रहा है। केएसएस लि0 ने अगले 2-3 सालों में सोनी की मदद से 3000 स्क्रीन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। वर्तमान प्रोजेक्षन बिजनेस को देखते हुए केएसएस को इस लक्ष्य को प्राप्त करने का भरोसा है। इस समझौते से केएसएस को भारतीय बाजार में फीस पर आधारित इस तकनीक को लागू करने से कंपनी तथा इसके षेयरधारकों को लाभ पहंुचेगा। सीईओ विनीता द्विवेदी ने कहा कि भारतीय बाजार इतना बडा है कि मार्केटिंग प्रयासों से फीस आधारित आय से कंपनी को अगले कुछ वर्शों में अच्छे खासे राजस्व की प्राप्ति होगी। उन्होनें बताया अगले डेढ वर्शों में 270 4के प्रोजेक्टर लगाने में 150 करोड रूपये का अनुमानित खर्च आयेगा।
पिछले कुछ वर्शों में वैष्विक स्तर पर डिजिटल सिनेमेटोग्राफी का स्वरूप तेजी से बदला है जिसके चलते रेजोल्यूषन, कलर और कन्ट्राॅस्ट की गुणवत्ता में बढोत्तरी हुई है। डिजिटल टेक्नालाॅजी की मदद से सम्पूर्ण सिनेमा का  अनुभव 4के तकनीक से सम्पन्न होगा।
हालांकि भारत में ज्यादातर मल्टीप्लैक्सेस अभी भी 2के प्रोजेक्टर इस्तेमाल में ला रहे हैं जिसकी इमेज 2000 पिक्सेल की होती है जबकि 4के डिजिटल तकनीक इससे 4 गुना क्षमता की इमेज के साथ बेहतर चाक्षुश अनुभव देता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in