Categorized | लखनऊ.

मथुरा में गोकुल वैराज पर किसानों के साथ हुई हिसां के लिए सपा सरकार दोषी- डा0 मनोज मिश्र

Posted on 03 November 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने मथुरा के गोकुल वैराज पर हुई हिसां के लिए प्रदेश की सपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने आरोप लगाया कि जब गोकुल वैराज के किसान लम्बे समय से आन्दोलनरत थे तो सपा सरकार ने इस समस्या पर गम्भीरता से विचार क्यों नहीं किया ? सरकार तब तक इंतजार करती है जब तक समस्या विकराल रूप नहीं ले लेती। किसानों का हमदर्द बताने वाली सपा सरकार उनके ही विरूद्ध लाठी-गोली का इस्तेमाल कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि मथुरा के गोकुल वैराज में किसानों की मांगों पर सरकार गम्भीरता से विचार करना चाहिए। किसान अपने मुआवजे के लिए वहां पर आन्दोलनरत है परन्तु सरकार ने इस आन्दोलन पर कोई सक्रियता नहीं दिखाई। लगातार कई दिनो से आंदोलनरत किसानो के साथ सपाई शासन में अन्याय किया जा रहा है।
डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि इस आन्दोलन को हिसकं बनने से रोका जा सकता था यदि सरकार और उसके अधिकारी संवेदनशीलता और धैर्य का परिचय देते हिंसा की वारदात को टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि आज लगभग एक दर्जन किसान और आधादर्जन पुलिस बल के जवान सरकार की संवेदनहीनता, निष्क्रियता और अराजक सोच का शिकार हो गये। लाठी-गोली और वाटर केनन का इस्तेमाल किया गया।
डा0 मिश्र ने मांग की सरकार मथुरा के इन पीडि़त किसानों की जायज मांगो पर तत्काल विचार करें। इस हिसंक परिस्थितियों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही हो। किसानों के विरूद्ध सरकार के हिसोंत्मक रवैयो को बर्दश्त नहीं किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in