Categorized | लखनऊ.

भा.ज.पा. कार्यकत्र्ताओं का उत्पीड़न बर्दाष्त नहीं-डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी

Posted on 03 November 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने मथुरा के गोकुल बैराज वाले  प्रकरण पर सपा सरकार की चेतवानी दी है। पार्टी के प्रदेश  अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने सपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार मथुरा  में तत्काल उत्पीड़नात्मक कार्यवाही बन्द करे। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ 16 साल से हो रहे अन्याय का विरोध करने वाले भाजपा कार्यकत्र्ताओं का उत्पीड़न पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। हिसंा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही हो।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि सन्1998 से गोकुल बैराज में कई गांवों की भूमि चली गई थी। किसान बेकार हो  गये और बर्बाद हो गये। मुआवजे का आसरा ही उनके जीवन के लिए आवश्यकता है । बेटियों की शादियां नही हो पा रही है, बच्चों की पढ़ाई नही हो पा रही हैं। पीडि़त किसानों को रोजी रोटी बमुश्किल मिल पा रही है। अपनी जमीन खोने का दर्द सहने को वहां के किसान मजबूर है।
डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में किसानों के विरूद्ध हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़ी  है। किसानों की भूमि का उचित मुआवजा और समय पर मुआवजा पार्टी दिलाकर रहेगी। किसानों के उत्पीड़न के विरोध में पार्टी के कार्यकत्र्ता सड़कों पर संघर्ष करते रहेगें। किसानों के दम पर सत्ता में आई समाजवादी पार्टी अब किसानों पर ही लाठी-गोली का इस्तेमाल कर रही हैं।
डाॅ0 बाजपेयी ने सपा सरकार को चेताते हुए कहा कि इस संघर्ष के दौरान घायल हुए भाजपा कार्यकत्र्ताओं और किसानों का उत्पीड़न तत्काल बन्द करें। घायलों के उपचार की उचित व्यवस्था कर, निर्दोष भाजपा कार्यकत्र्ताओं को अभिलम्ब रिहा करें। हिसां के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल दण्डित करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in