शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किये जायें-सीडीओ

Posted on 03 November 2014 by admin

प्रभारी जिलाधिकारी श्रीकान्त मिश्र ने सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया कि वे समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से करना सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ता को बार-बार थाना दिवस का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होनें समाधान दिवस सम्बन्धी पंलिका का निरीक्षण कर पाया कि नगर व देहात थानें में कई पुराने प्रकरण का निस्तारण नही किया गया है जिसे तत्काल निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये। प्रभारी जिलाधिकारी आज समाधान दिवस पर थाना नगर कोतवाली एवं थाना देहात का निरीक्षण कर समीक्षा की तथा कई प्रकरणों का निस्तारण अपने समक्ष दोनों पक्षांे को बुलाकर कराया।
प्रभारी जिलाधिकारी श्री मिश्र द्वारा थाना नगर कोतवाली के निरीक्षण के दौरान एक भी शिकायत प्राप्त नही हुयी थी जबकि दो शिकायत लम्बित होने के कारण सम्बन्धित के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कराया। लम्बित शिकायत में एक चकबन्दी तथा एक भूमि पैमाइश के पाये गयेे। इसी प्रकार थाना कोतवाली देहात में दो लम्बित शिकायत पाये जाने पर गहन पूछताछ थानाध्यक्ष व राजस्व निरीक्षक से करने के उपरान्त दोनों पक्षों को सुनकर मौके पर ही लम्बित शिकायतों का निस्तारण कराया जबकि दो नये प्रकरण पाये जाने पर सम्बन्धित शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर त्वरित निस्तारण कराये जाने का निर्देश सम्बन्धित को दिये।
समाधान दिवस पर प्रभारी जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी थाना कोतवाली देहात पहुॅचे जहां उपजिलाधिकारी लम्भुआ राम विलास व पुलिस क्षेत्राधिकारी लम्भुआ राम अवतार तथा सम्बन्धित थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in