आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली

Posted on 03 November 2014 by admin

विकास खण्ड धनपतगंज में शाशनादेशों की धज्जियाॅं उड़ाते हुए आधार कार्ड फ्रेंचाइजी वाले खुलेआम जनता को लूट रहे है। क्षेत्र में गाॅव-गाॅव कैम्प लगाकर प्रति फार्म दस रूपये लेकर भोली-भाली जनता को लाखों का चूना लगा रहे है। जनपदीय अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी कार्यवाही न होना क्या कहता है स्वयं अधिकारीगण ही बता सकते है। क्षेत्रीय लोगों में आधार कार्ड फ्रेजाइजी द्वारा अवैध धन वसूली से आक्रोश है।
धनपतगंज विकास खण्ड के पीरो सरैया ग्राम सभा में बीते दिन आधार कार्ड बनाने की फ्रेचाइजी कैम्प लगा है। जिसमें प्रति फार्म 10 रूपया से 25 रूपया तक अवैध वसूला जा रहा है, ग्रामीणों के अनुसार फार्म का रूपया न देने की स्थिति में लोगों को वापस कर दिया जाता है। यहां यह भी बताते चलें कि फार्म पर ही निःशुल्क चार्ज की लिखावट से ग्रामीणों ने जब पूछना चाहा कि यह फार्म निःशुल्क मिलता है तो नियुक्त लोगों ने कहा कि यहां तो फार्म 10 रूपसे में सस्ता दिया जा रहा है।
विकास खण्ड के गाॅवों में जैसे पीपरगाॅव, पूरे नूर बाबा सहित कई गाॅवों में आधार कार्ड बनाने के नाम पर भोली-भाली जनता से फार्म की अवैध वसूली जनपद में धड़ल्ले से चल रहा है। जिला प्रशासन के नांक के नीचे हो रही अवैध वसूली की जानकारी जब लोगों द्वारा उच्चधिकारियों को दूरभाष पर दी गयी तो सीडीओ श्रीकान्त मिश्रा ने बताया कि जिले के अधिकारियों के संज्ञान में मामला नहीं है जानकारी होने पर कार्यवाही की जायेगी। परन्तु जब तक कार्यवाही होगी तब तक तो हजारों जनता अवैध वसूली में लूटी जा चुकी होगी। जरूरत है कि क्षेत्र में चलाये जा रहे तमाम प्रकार के ऐसे कारोबारियों पर लगाम लगाने की। जिससे प्रभावी कार्यवाही करके इस प्रकार के संस्थानों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग ग्रामीणों ने की है। प्रशासन इस तरह हो रहे कृत्यों को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करती है तो भोली-भाली जनता अवैध वसूली से बच सकती है। मानसिंक व आर्थिक शोषण का शिकार न हो पाये। इस मामले में अवैध वसूली से पीरो सरैया गाॅव के सैकड़ों लोग आक्रोशित हो जिला प्रशासन से त्वरित प्रभावी कार्यवही की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in