Categorized | इटावा

पुलिसकर्मियो ने सीखा हथियार से बचाव का प्रशिक्षण

Posted on 03 November 2014 by admin

अन्र्तराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट, विश्व रिकार्ड धारक, यश भारती नामित, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा प्रेसीडेन्ट गोल्ड अवार्ड प्राप्तकर्ता अभिषेक यादव के द्वारा इटावा के थानाध्यक्षो, उप निरीक्षक, महिला पुलिस व पुरूष कांस्टेविलो को अपराधियोें द्वारा असलाह से हमला रोकने, बन्दियो को कोर्ट ले जाने का प्रशिक्षण दिया गया। एक घण्टे तक पुलिस लाइन मे चले इस प्रशिक्षण शिविर मे 300 से ज्यादा पुलिस कर्मियो, उपनिरीक्षको, महिला पुलिस ने भाग लिया।
दो दिन से लगातार यह स्पेशल कमांडो ट्रैनिग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डा0 राकेश सिंह के निर्देशन मे दी जा रही है।  कमांडो ट्रैनर अभिषेक यादव ने पुलिस कर्मियो को बताया कि कोई अपराधी या आतंकी असलाह से पुलिस पर हमला करता है तो किस तरह बचा जाये। इसके अलावा बन्दियो को कोर्ट ले जाते समय घटनाये होती है बन्दी पुलिस कर्मियो को चकमा देकर भाग जाते है। अगर रात्रि गश्त के दौरान एक पुलिस कर्मी को दो बदमाश घेर ले तो उनसे किस तरह निपटा जाये। इसी तरह कई हालातो से निपटने की टैक्निक बतायी। अभिषेक यादव ने बताया कि उनका लक्ष्य पूरे उत्तर प्रदेश की पुलिस को मार्शल आर्ट व स्पेशल कमांडो ट्रैनिग मे पारंगत करना है। उन्होने कहा कि महिला पुलिस को डयूटी के बाद घर लौटने मे डर सा महसूस होता है। इस ट्रैनिग के संयोजक प्रतिसार निरीक्षक पुलिसलाइन ब्रहम सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर मे दो दिन मे लगभग 500 से अधिक पुलिसकर्मियो ने भाग लिया। और स्पेशल कमांडो ट्रैनिग सीखी। इस दौरान फिल्म अभिनेता संदीप यादव मौजूद रहे। इस ट्रैनिग के आयोजक सुघर सिंह पत्रकार व वीपी सिंह यादव ने बताया कि इस कमांडो ट्रैनिग का दूसरा चरण शीघ्र की शुरू किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in