Categorized | लखनऊ.

शिवाजी वाहिनी ने इमाम अहमद बुखारी का पुतला फूंका अहमद बुखारी पाक परस्त है-दिलीप साहू

Posted on 03 November 2014 by admin

दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना अहमद बुखारी की पाकिस्तानपरस्ती तथा भारत के प्रधानमंत्री के विरूद्ध दिये गये बयान के खिलाफ आज शिवाजी वाहिनी ने विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन कर बुखारी का पुतला फूंका।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए शिवाजी वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहू ने कहा कि अहमद बुखारी ने अपने लड़केे को नायाब बनाये जाने के अवसर पर पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दावतेनामा दिये जाने और भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के विरूद्ध बयान दिये जाने से साफ प्रतीत होता है कि अहमद बुखारी पाक परस्त है।
श्री साहू ने कहा कि अहमद बुखारी का कहना हे कि नरेन्द्र मोदी पर विश्वास नहीं करते हैं तो क्या भारत का तीस करोड़ मुसलमान जिसका वह नेतृत्व करने का दम भरते हैं वह सभी पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर विश्वास करते है? श्री साहू ने आगेे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के प्रत्येक नागरिकों के साथ की बात करते हैं और सबके विकास की बात करते हैं और वहीं इमाम बुखारी जैसे लोग देश में विघटन जैसी बाते कहकर असंतोष भड़काने का कार्य रहे हैं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी हरिश चन्द्र धानुक ने कहा कि दिल्ली के शाही इमान ने सदा भारत विरोधी बयानबाजियां देकर देश की अखण्डता को चोट पहुॅंचाते रहे हंै। देश का मुसलमान अहमद बुखारी का हिमायती नही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ उनका बयान घोर निन्दनीय है। इस अवसर पर शिवसागर साहू, लाल बाबू गिरी, मंगल सिंह, श्रवण साहू, विजय गुप्ता, गनेश प्रसाद कश्यप, मुकेश साहू, एस0के0 गोपाल, देवेन्द्र आदि अनेक लोग शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in