Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी की प्रदेश सरकार ने जिस तरह से किसानों पर बर्बरतापूर्वक गोकुल बैराज पर लाठियां बरसायीं तथा भारतीय जनता पार्टी किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है, उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी इसकी घोर निन्दा करती है।

Posted on 03 November 2014 by admin

समाजवादी पार्टी की प्रदेश सरकार ने जिस तरह से किसानों पर  बर्बरतापूर्वक गोकुल बैराज पर लाठियां बरसायीं तथा भारतीय जनता पार्टी किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है, उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी इसकी घोर निन्दा करती है।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 हिलाल अहमद ने आज जारी बयान में कहा कि श्री राहुल गांधी जी ने भट्टा पारसौल एवं टप्पल में किसानों पर उस समय की बसपा सरकार द्वारा किये गये अमानवीय व्यवहार पर स्वयं इसका विरोध किया था तथा मौके पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं का जायजा लिया था तथा यह वायदा किया था कि वह किसानों की समस्या का समग्र समाधान शीघ्र ही करेंगे। इसी के तहत भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन कर किसानों को उनकी जमीनों का पूर्ण एवं समुचित मुआवजा बाजार मूल्य पर दिलाने हेतु कार्य किया। इस भूमि अधिग्रहण कानून के अंतर्गत न केवल किसानों की जमीन के सही मूल्य की व्यवस्था है बल्कि उनके रोजगार की भी व्यवस्था की गयी है। यह अत्यधिक खेद की बात है कि भारतीय जनता पार्टी को केन्द्र की सरकार में आये लगभग 6 माह हो गये हैं परन्तु अभी तक किसानों को उनकी जमीन का पूर्ण मुआवजा देने हेतु कोई भी समयबद्ध कार्यक्रम नहीं दिया गया है। गरीब किसानों पर राजनीति करने के लिए वह मथुरा में पहुंचकर उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते रहे, वहीं समाजवादी पार्टी जो कि खुद को किसानों का मसीहा बताती है, ने बर्बरतापूर्वक निहत्थे एवं कमजोर किसानों पर उनकी जायज मांगों के विरूद्ध दमनात्मक कार्यवाही की।
प्रवक्ता ने समाजवादी पार्टी सरकार से मांग की है कि किसानों की 16 वर्ष से लम्बित मांगों को तुरन्त पूरा करे साथ ही भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ गंदी सियासत करना बंद करे एवं संशोधित भूमि अधिग्रहण कानून को तुरन्त लागू करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in