Categorized | लखनऊ.

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) के तत्वावधान में चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर ओलम्पियाड ‘कोफास-2014’ कल 31 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रहा है।

Posted on 01 November 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) के तत्वावधान में चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर ओलम्पियाड ‘कोफास-2014’ कल 31 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर ओलम्पियाड में प्रतिभाग हेतु देश-विदेश की प्रतिभागी छात्र टीमों के लखनऊ पधारने का सिलसिला लगातार जारी है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि कल 31 अक्टूबर, शनिवार को मुख्य अतिथि श्री अहमद हसन, स्वास्थ्य मंत्री, उ.प्र. सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम में सायं 5.00 बजे कोफास-2014 का उद्घाटन करेंगे तथापि इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्र देश-विदेश की प्रतिभागी छात्र टीमों व टीम लीडरों के सम्मान में रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। विदित हो कि कि सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर ओलम्पियाड ‘कोफास-2014’ का आयोजन 31 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2014 तक सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में किया जा रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर ओलम्पियाड में जार्डन, श्रीलंका, नाईजीरिया, नेपाल, इण्डोनेशिया, बांग्लादेश एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों के लगभग 700 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि ‘‘कोफास-2014’ में प्रतिभाग हेतु आज दिन भर जार्डन, श्रीलंका, नेपाल व देश के विभिन्न प्रान्तों से प्रतिभागी छात्र टीमों के आने सिलसिला जारी रहा। प्रतिभागी छात्र टीमों के आज लखनऊ पधारने पर विद्यालय के छात्रों व शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया। आज  लखनऊ पधारी छात्र टीमों में रिचमण्ड कालेज, श्रीलंका, नालन्दा कालेज, श्रीलंका, जुबली स्कूल, जार्डन, मोनास्टिक हायर सेकेण्डरी इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल, नेपाल, अन्नपूर्णा रेजीडेन्शियल स्कूल, नेपाल, सैनिक आवासीय महाविद्यालय, नेपाल आदि छात्र टीमों का लखनऊ पधारने पर भव्य स्वागत हुआ। इसके अलावा, हिल टाॅप स्कूल, जमशेदपुर, सेंट आगस्टीन डे स्कूल, कोलकाता, लक्ष्मीपति सिंघानिया एकेडमी, कोलकाता, सैक्रेड हर्ट हायर सेकेण्डरी कान्वेन्ट स्कूल, पंजाब, कार्मेल जूनियर कालेज, जमशेदपुर, बीसीएम आर्य माडल सी.से. स्कूल, लुधियाना, यंग स्काॅलर्स ऐकेडमी, शिकोहाबाद आदि छात्र टीमों का भी भव्य स्वागत हुआ। श्री शर्मा ने बताया कि प्रतिभागी छात्र टीमों के आगमन का सिलसिला आज देर रात व कल प्रातः तक जारी रहेगा।
श्री शर्मा ने बताया कि देश-विदेश से लखनऊ पधारे सभी प्रतिभागी छात्र कल 31 अक्टूबर को
अपरान्हः 1.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों से रूबरू होंगे। इसके उपरान्त सायं 5.00 बजे सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम में ‘कोफास-2014’ का भव्य उद्घाटन सम्पन्न होगा तथापि प्रतियोगिताओं का सिलसिला 1 नवम्बर से सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में प्रारम्भ होगा। श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड देश-विदेश के मेधावी छात्रों को एक ऐसा अन्तर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा जिसके द्वारा छात्र अपनी वैज्ञानिक क्षमता व प्रतिभा की तुलना विश्व के अन्य देशों के छात्रों से कर सकेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in