Categorized | लखनऊ.

दूसरे समाधान दिवस में उद्योगों की 80 से अधिक समस्याओं का हुआ निवारण सरकारी विभागों को उद्यागों के प्रकरणों के समाधान हेतु त्वरित कार्यवाही करनी चाहिएः प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास दो समाधान दिवसों में उद्योगों व उद्यमियों की 150 से अधिक समस्याओं का समाधान

Posted on 01 November 2014 by admin

उद्योगों से संबंधित समस्याओं व प्रकरणों के त्वरित निराकरण व नियमित अनुश्रवण हेतु ‘उद्योग बन्धु’ द्वारा आयोजित दूसरे समाधान दिवस में आज 80 से अधिक समस्याओं का निवारण किया गया। औद्योगिक समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक गुरूवार को पिकप भवन में किया जाता है।
समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख सचिव- अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा अधिशासी निदेशक, उद्योग बन्धु - श्री संजीव सरन ने कहा कि ”प्रदेश की आर्थिक प्रगति हेतु औद्योगिक विकास आवश्यक है, जिसके लिए राज्य सरकार के सभी विभागों को उद्योगों के संचालन व स्थापना में आने वाली बाधायें दूर करने के लिए अपने दायित्वों के प्रति सजग रहना चाहिए तथा प्रकरणों के समाधान हेतु त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए।“ उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया तथा कहा कि बेहतर औद्योगिक माहौल बनाने के लिए सभी विभागों को उद्योगों की समस्याओं का तेजी से निवारण करना चाहिए।
आज 80 से अधिक प्रकरणों का समाधान किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से विद्युत सुरक्षा विभाग द्वारा 21 इकाइयों को अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी किया गया तथा 21 प्रकरणों का निस्तारण उ.प्र. पावर काॅर्पोरेशन द्वारा किया गया। निवेश-मित्र व्यवस्था के अन्तर्गत विभिन्न मण्डलों के उ. प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित 32 प्रकरणों में अनापत्ति-प्रमाण पत्र जारी कराये गए, तथा लोक निर्माण विभाग से संबंधित 5 मामले सुलझाये गए। इसी प्रकार वाणिज्य कर से संबंधित 4 प्रकरणों का निवारण किया गया।
प्रमुख सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास- श्री संजीव सरन ने उ.प्र. राज्य औद्योगिक विकास निगम (यू.एस.आई.डी.सी.) के नोडल अधिकारी को चिनहट औद्योगिक क्षेत्र में जल-निकासी की समस्या का स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र निवारण कर आगामी गुरूवार को समाधान दिवस में अवगत कराने को निर्देशित किया।
आज समाधान दिवस में प्रदेश के उद्यमियों के विभिन्न क्षेत्रों व सरकारी विभागों से सम्बन्धित प्रकरणों के समाधान हेतु विचार किया गया। अधिकतर प्रकरणों का निराकरण कर सम्बन्धित विभाग को समयबद्ध निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में संयुक्त अधिशासी निदेशक, उद्योग बन्धु-सुश्री कंचन वर्मा, विशेष सचिव, औद्योगिक विकास-श्री सूर्यपाल गंगवार सहित उद्यमियों एवं औद्योगिक संगठनों तथा सम्बन्धित लगभग 20 विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय प्रतिभाग किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in