Categorized | लखनऊ.

श्रम मंत्री ने किया साइकिल तथा अन्य योजनाओं का वितरण

Posted on 01 November 2014 by admin

श्रम मंत्री श्री शाहिद मंजूर द्वारा आज आई0टी0आई0 प्रांगण कानपुर में एक विशाल समारोह में उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 4000 साइकिलें प्रदान की गयीं। साइकिल पाकर श्रमिकों के चेहरे खिल उठे। श्रम मंत्री द्वारा मेधावी छात्रों को 3,65,500 रुपये की धनराशि के चेक प्रदान किये गये। साथ ही साथ मातृत्व हितलाभ व शिशु हितलाभ में 16,70,000 रुपये, दुर्घटना सहायता योजना के अन्तर्गत 5,00000 रुपये एवं मृत्यु अंत्येस्ठि योजना के अन्तर्गत श्रीमती सहीदन बेगम व शशीकला गुप्ता को 1,15,000 रुपये प्रत्येक को चेक प्रदान किये गये। इस अवसर पर बोलते हुए श्रम मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के हितार्थ के लिये दृढ़ संकल्प है और श्रमिकों के हितों की सुरक्षा करना उनका सर्वोपरि दायित्व है, साथ ही यह भी कहा कि निर्माण श्रमिकों को उनके कार्यस्थलों पर ही मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की जा रही है जिससे कि श्रमिकों को भोजन घर से न लाना पड़े।
कार्यकम की अध्यक्षता श्रम आयुक्त सुश्री शालिनी प्रसाद ने की। इस अवसर पर मण्डलायुक्त श्री इफ्तेखारुद्दीन सिददीकी एवं जिलाधिकारी डाॅ0 रोशन जैकब भी उपस्थित रहे। उप श्रमायुक्त द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ चलायी जा रही योजनाओ के संबंध में विस्तार से बताया गया कि कोई भी निर्माण श्रमिक 100 रूपये पंजीयन शुल्क जमाकर अपना पंजीयन श्रम कार्यालय में करा सकता है तथा 06 माह कं पश्चात उसे निशुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी, साथ ही उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।
इस अवसर पर विधायक सर्वश्री सतीश निगम, अजय कपूर, अख्तर हुसैन, मुनीन्द्र शुक्ला, इरफान सोलंकी, सतीश महाना, सलिल विहनोईं, सहायक श्रमायुक्त सर्वश्री रवि श्रीवास्तव, आर0पी०तिवारी, राजीव कुमार सिंह, डा0 एम0के0पाण्डेय, श्रम विभाग के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्र, विमलेश यादव (मंत्री) श्री राजीव शुक्ल के साथ ही समस्त श्रम प्रवर्तन अधिकारी उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in