Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के वन, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री ने पंाॅचवी अन्तर्राष्ट्रीय रेटिंग आल इण्डिया ओपेन चेस चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया प्रदेश सरकार शतरंज खेल को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करेंगी -श्री फरीद महफूज़ किदवई

Posted on 01 November 2014 by admin

उ0प्र0 के वन, खेल तथा युवा कल्याण राज्य मंत्री श्री फरीद महफूज किदवई ने आज यहां कैपिटल सेन्टर, हजरतगंज लखनऊ के हाल में उ0प्र0 चेस स्पोर्टस एसोसियेशन द्वारा आयेाजित पाॅचवी इण्टरनेशनल रेटिग आल इण्डिया ओपेन चेस चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होंने शतरंज की खिलाड़ी सुश्री आयुशी जायसवाल के साथ शतरंज खेलते हुए उसका उत्साहवर्धन किया और उसे ख्याति प्राप्त शतरंज खिलाड़ी का दर्जा प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी शतरंज खिलाडि़यों को कामयाबी के लिए दुआयें दी।
राज्य मंत्री श्री किदवई ने समस्त उपस्थित शतरंज खिलाडि़यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खेल तथा खिलाडि़यों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में शतरंज के खेल को विशिष्ट पहचान दिलाने, शतरंज के खेल को बढ़ावा देने तथा शतरंज के खिलाडि़यों को प्रेरित, प्रोत्साहित करते हुए उन्हंे भी अन्य खेलों की तरह हर संभव सुविधायें उपलब्ध कराने में पूर्ण सहयोग करेगी।
श्री किदवई ने कहा कि शतरंज का खेल दिमाग़ से खेला जाता है। इससे दिमाग की पूरी कसरत हो जाती है और दिमाग तेज तथा मजबूत होता है। दिमाग की तेजी से खिलाड़ी तथा शतरंज प्रेमियों को बड़ा आनन्द मिलता है। इस खेल के जरिये लोग अपने जीवन की तमाम मुश्किलों को बिना किसी भय एवं घबराहट से साहस, धैर्य एवं शांतिपूर्ण ढंग से हल कर लेते है। उन्होंने कहा भारत शतरंज के खेल में विश्व चैम्पियन बन चुका है। भारत के मशहूूर शतरंज खिलाड़ी श्री विश्वनाथ आनन्द विश्व चैम्पियन है। लखनऊ की सरजमी भी शतरंज के खेल से जुड़ी है। उन्होंने  शतरंज के  खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाते

हुए कहा कि 5 साल से 100 साल के सभी व्यक्ति शतरंज के बेहतरीन खिलाड़ी हो सकते हैं यह खेल दिमाग की ताकत से खेला जाता है।
डा0 नीरज बोरा ने कहा कि शतरंज खिलाडि़यों को बढ़ावा देने हेतु वर्ष 2015 में उ0प्र0 शतरंज एसोसियेशन द्वारा आगामी अन्तर्राष्ट्रीय रेटिग हेतु शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। आगामी वर्ष के माह जुलाई में नेशनल चेस की अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भी आयोजन लखनऊ में किया जायेगा। उन्हांेने कहा कि उ0प्र0 में शतरंज के खिलाडि़यों को ग्रेंड मास्टर बनाते हुए नेशनल चैम्पियन के साथ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व विजेता बनाने की सार्थक पहल की जा रही है।
कार्यक्रम के आयोजक श्री हर्षवर्धन अग्रवाल, श्री एस0के0रायजादा  नीरज गुप्ता, सईद, नदीम रहमान आदि ने शतरंज के खेल की खूबियों, ख्ेाल को बढ़ावा देने, खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में यू0पी0 चेस स्पोर्टस एसोसियेशन के योगदान की जानकारी शतरंज खिलाडि़यों को दी। आयोजकों एवं समस्त खिलाडि़यों ने श्री किदवई का हार्दिक स्वागत किया। स्मृति चिन्ह भेंट किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in