Categorized | लखनऊ.

राज्य सरकार की उदासीनता एवं लापरवाही के चलते प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आम जनता की कौन कहे चिकित्सक खुद जानलेवा बीमारी डेंगू की चपेट में हैं।

Posted on 30 October 2014 by admin

राज्य सरकार की उदासीनता एवं लापरवाही के चलते प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आम जनता की कौन कहे चिकित्सक खुद जानलेवा बीमारी डेंगू की चपेट में हैं। प्रदेश के विभिन्न जनपदों विशेषकर पूर्वांचल में जापानी इंसेफेलाइटिस(मस्तिष्क ज्वर) फैला हुआ है और जनता असमय काल के गाल में समां रही है किन्तु अभी तक सरकार ने कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय सक्सेना ने आज यहां जारी बयान में कहा कि डेंगू जैसी गंभीर बीमारी के प्रकोप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजधानी के प्रमुख अस्पताल के0जी0एम0यू0 में दर्जनों चिकित्सक तक डेंगू की चपेट में हैं  और राज्य सरकार ने अभी तक डेंगू की रोकथाम और इससे बचाव हेतु कारगर उपाय नहीं किये हैं। लखनऊ के बलरामपुर, सिविल अस्पताल सहित तमाम प्रमुख निजी अस्पतालों में सैंकड़ों की संख्या में डेंगू के  मरीज जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अभी तक सरकार के जिम्मेदार किसी मंत्री ने न तो सुधि ली और न ही शासन स्तर पर कोई कार्यवाही की गयी है। मंत्री और अधिकारी प्रदेश में हो रही मौतों पर मौन साधे हुए हैं।
श्री सक्सेना ने कहा कि पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों विशेषकर गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि तमाम जनपदों में प्रमुख अस्पताल मस्तिष्क ज्वर के पीडि़तों से भरे पड़े है, इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार आंख मूंदे है। यही कारण है कि अस्पताल में चिकित्सकों और पीडि़तों के परिजनों के बीच आये दिन टकराव हो रहे हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार जापानी इंसेफेलाइटिस को रोकने हेतु कारगर कदम उठाती तो आज जिस प्रकार जापानी इंसेफेलाइटिस ने पूरे पूर्वांचल  को अपनी चपेट मे ंले लिया है और महामारी का रूप धारण कर लिया है, इसे रोका जा सकता था। राजधानी लखनऊ के तमाम क्षेत्र ऐसे हैं जहां गंदगी व्याप्त है, जगह-जगह जलभराव है जिससे मच्छरजनित इस बीमारी को फैलने का मौका मिल रहा है।  फागिंग सिर्फ कागजों तक सीमित है किसी भी क्षेत्र में फागिंग की व्यवस्था नहीं है। जिससे समुचित सफाई और फागिंग न होने से यह महामारी बड़ी तेजी से फैल रही है।
श्री सक्सेना ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह जानलेवा बीमारी डेंगू एवं मस्तिष्क ज्वर (जापानी इंसेफेलाइटिस) की रोकथाम एवं इसके समुचित इलाज हेतु अपने स्तर से व्यवस्था सुनिश्चित कराये एवं डेंगू एवं मस्तिष्क ज्वर की रोकथाम के लिए अभी तक की गयी कार्यवाही एवं किये गये उपायों को सार्वजनिक करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in