प्रमुख सचिव द्वारा पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के आवासीय भवनों का निरीक्षण, प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

Posted on 29 October 2014 by admin

शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों के अनुश्रवण/स्थलीय निरीक्षण हेतु शासन स्तर से नामित वरिष्ठ नोडल अधिकारी, प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण उ0प्र0 शासन श्री रजनीश गुप्ता ने आज सुलतानपुर में अमहट के पास 927.45 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के आवासीय भवनों के निर्माण का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने निर्माणाधीन पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के आवासीय भवनों की तकनीकी/गुणवत्ता की जांच के लिए पी0डब्लू0डी0 तथा आर0ई0एस0 के अधिशाषी अभियन्ता को नामित करते हुए 29 अक्टूबर तक जिलाधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये। उन्होनें यह भी निर्देशित किया कि भवन में प्रयुक्त होने वाली सामग्री (मशाला आदि ) की सेम्पिल सीज कर गुणवत्ता की जांच के लिए लैब में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे। उन्होनें कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही क्षम्य नही होगी।
प्रमुख सचिव ने कार्यदायी संस्था उ0प्र0 पुलिस आवास निगम के अभियन्ता को निर्देशित किया कि भवन निर्माण की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित की जाय। उन्हानें कार्यदायी संस्था से प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा जांच टीम को पूर्ण सहयोग के निर्देश दिये। बताया गया कि पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के आवासीय भवनों में स्पेशल के 48, श्रेणी-2 के 18, श्रेणी-3 के 6, श्रेणी-4 के 6, श्रेणी-5 के 5 आवासों का निर्माण होना है। बताया गया कि अब तक शासन द्वारा स्वीकृति धनराशि 681.00 लाख के सापेक्ष लगभग 650.00 लाख रूपये व्यय हो चुका है। बताया गया कि शासन द्वारा 245.65 लाख की धनराशि की अभी वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होनी है। इस स्वीकृति के पश्चात 3 माह में कार्य पूर्ण होने का आश्वासन दिया गया है। यह भी बताया गया कि उपरोक्त धनराशि में केवल आवासीय भवनों का निर्माण होना है। सेकेन्ड फेज में बिजली, पानी आदि की व्यवस्था की जायेगी।
प्रमुख सचिव के निरीक्षण के समय जिलाधिकारी अदिति सिंह, सी0डी0ओ0 श्रीकान्त मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी, डी0डी0ओ0 हरिशंकर सिंह, उपजिलाधिकारी सदर अमित कुमार सिंह, संख्याधिकारी विनोद कुमार सिंह, कार्यदायी संस्था के अधिकारी तथा टास्क फोर्स के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in