विद्या मन्दिर के कर्मचारी को झांसा देकर एटीएम बदल रूपया निकाला - पुलिस ने दर्ज नहीं की प्राथमिकी, बैंक मांग रहा एफ.आई.आर की कापी

Posted on 29 October 2014 by admin

सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय, विवेकानन्दनगर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कृष्णा राम से दरियापुर स्थित एक एटीएम में पैसा निकालते समय एक जालसाज ने चोरी से पासवर्ड देखकर सहयोग करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से चार हजार दो सौ रूपये निकला लिया। मामले में पुलिस न तो प्राथमिकी दर्ज कर रही है और न ही बैंक बिना एफ.आई.आर. के दूसरा एटीएम देने का तैयार है।
पीडि़त कृष्णाराम ने बताया कि उसका एक बचत खाता संख्या बैक आॅफ इण्डिया, सुलतानपुर में संचालित है। वह बीते 24 अक्टूबर को दोपहर 12.00 बजे देना बैंक, सुलतानपुर के इलाहाबाद मार्ग दरियापुर स्थित एटीएम से पैसा निकाल रहा था तभी एक जालसाज ने चोरी से पासवर्ड जान लिया और झांसा देकर एटीएम कार्ड संख्या 5264-9599-9650-5977 बदल लिया। उस कार्ड के बदले उसी बैंक का दूसरा एटीएम कार्ड संख्या 5264-9570-3001 मंजीत सिंह, बैंक आॅफ इण्डिया के नाम का दे दिया। जालसाज के इस झांसे को कर्मचारी उस समय तो नहीं समझ सका किन्तु थोड़ी देर बाद जब उसे यह जानकारी हुई तो वह तुरन्त भागकर दरियापुर एटीएम पहुंचा तब तक वह जालसाज व्यक्ति गायब हो गया था। मामले की शिकायत एटीएम के गार्ड से की तो उसने टोल फ्री नम्बर पर वार्ता करने को कहा। जिस पर उसने तुरन्त ही कार्ड के टोलफ्री नं0 022-40429123 पर बात करके कार्ड को बंद कराना चाहा किन्तु फोन रिसीब न होने के कारण कार्ड बंद नहीं कराया जा सका। तब तक जालसाज के उस एटीएम के माध्यम से खाते में से 4000.00 रूपये निकलने मैसेज भी आ गया। कर्मचारी प्रार्थना पत्र शास्त्रीनगर चैकी पहुंचा अभी चैकी प्रभारी से बातचीत हो ही रही थी कि जालसाज के फिर 200 रूपये निकाल लिये जाने का मैसेज आ गया। जिसे कर्मचारी ने चैकी प्रभारी को भी दिखाया। इसपर चैकी प्रभारी ने कर्मचारी को एटीएम में जाकर देखने का निर्देश दिया। वह कई एटीएम पर भी जालसाज को खोजने का प्रयास किया किन्तु कहीं कुछ पता नहीं चल सका। कर्मचारी ने आज मामले का शिकायती पत्र कोतवानी नगर में भी दे दिया है किन्तु अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने कहा मामले की जाँच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। प्राप्ति चाहिए तो शिकायती पत्र रजिस्ट्री कर दो।
इधर बैंक आॅफ इण्डिया, सुलतानपुर से दूसरा एटीएम कार्ड के लिए भी कर्मचारी को चक्कर लगाने पड़ रहे है। बैंक मामले में कार्यवाही करने के बजाय कर्मचारी से एफ.आई.आर. की छाया प्रति मांग रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in