विद्या भारती का तीन दिवसीय 27वाँ खेलकूद समारोह आज से-मंगलवार को पंत स्टेडियम में पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव करेंगे उद्घाटन

Posted on 29 October 2014 by admin

विद्या भारती काशी प्रान्त की ओर से सरस्वती शिशु मन्दिरों के खिलाडि़यों का 27वाँ खेलकूद समारोह मंगलवार 28 अक्टूबर 2014 से शुरू हो रहा है। जिसका उद्घाटन पंत स्टेडियम में जिले के पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव करेंगे।
समारोह के संयोजक इंजीनियर रूपेश सिंह के हवाले से प्रचार प्रमुख आचार्य रमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि खेल जगत में भारत का गौरव बढ़ाने व विद्यार्थियों के सर्वतोन्मुखी विकास एवं उनकी क्षमताओं, प्रतिभाओं के प्रदर्शन के लिए विद्या भारती की ओर से तीन दिवसीय प्रान्त स्तरीय 27वाँ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 28 अक्टूबर 2014 मंगलवार सायं 4.00 बजे से शुरू हो रहे इस समारोह के उद्घाटन में मुख्य अतिथि जिले के पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव, विशिष्ट अतिथि विद्या भारती पूर्वी उत्तर-प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री योगेश होंगे तथा अध्यक्षता नगर पालिका परिषद, सुलतानपुर के अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल करेंगे। उन्होंने बताया कि समापन समारोह 30 अक्टूबर 2014 गुरूवार को 11.00 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश यादव व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार सुभाष होंगे। अध्यक्षता लायन्स क्लब मिड टाउन सुलतानपुर के संस्थापक अध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in