अमोनिया गैस प्रयोग करने वाले अवैध संस्थानों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

Posted on 29 October 2014 by admin

जनपद में चल रही अमोनिया गैस प्रयोग होने वाले अवैध संस्थानों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर रजा मेमोरियल वेलफेयर सोसाईटी के प्रबन्धक बेलाल अहमद ने प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
प्रमुख सचिव को सौपें गये ज्ञापन में प्रबन्धक उल्लेख किया है कि पूर्व में भी जिलाधिकारी के यहां प्रार्थना पत्र दिया गया पर उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिले के घनी आबादी में मोहल्ला लखनऊ नाका, पल्टू का पुरवा, सुलतानपुर-लखनऊ मार्ग का ओबरब्रिज (सुलतानपुर रेलवे जक्शन के निकट) अवैध रूप से बगैर सहमति जल/वायु उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रायबरेली के जहरीली एवं हानिकारक अमोनिया गैस युक्त आइस प्लान्ट एवं कोल्ड स्टोरेज ‘मेसर्स गुरदयाल सिंह सरदार केसर सिंह’ जो एक फर्जी फर्म ‘मेसर्स कंवल आइस एण्ड कोल्ड स्टोरेज के नाम से संचालित किया जा रहा है उसे जनहित में तत्काल सील करने तथा पर्यावरण अधिनियम प्राविधानों के अन्तर्गत जलापूर्ति एवं विद्युत आपूर्ति काटने का अनुरोध किया गया था। दिये गये प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी को कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। जिसके सन्दर्भ में प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही किये जाने की मांग एडवोकेट बेलाल अहमद ने की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in