Categorized | लखनऊ.

जनपद लखनऊ में विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत 4950 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई

Posted on 29 October 2014 by admin

प्रदेश के आबकारी आयुक्त द्वारा दिनांक 01 से 25 अक्टूबर 2014 तक दशहरा एवं दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत अवैध मदिरा के आवागमन, उत्पादन एवं उपभोग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु प्रदेश स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के अनुपालन में जनपद-लखनऊ में जिला आबकारी अधिकारी, लखनऊ के कुशल निर्देशन में सेक्टर/क्षेत्रों में नियुक्त आबकारी निरीक्षकगण सर्वश्री विशाल वर्मा, संजय यादव, श्रीराम कनौजिया, एन0एन0 पाण्डेय, ओ0एन0अग्रवाल, सीताराम यादव, नरेन्द्रनाथ त्रिपाठी, वाणी विनायक मिश्रा व अखिलेश्वर नाथ सिंह द्वारा अपने अधीनस्थ प्रधान आबकारी सिपाहियों/आबकारी सिपाहियों के साथ दिनांक 01.10.2014 से दिनांक 25.10.2014 तक की अवधि में सटीक सुरागरसी के आधार पर प्रतिदिन किये गये विशेष प्रवर्तन कार्य के तहत की गयी सघन छापामारी के अन्तर्गत 508 अभियोग पंजीकृत किये गये व 4950 लीटर अवैध शराब तथा 95 कि0ग्रा0 भाग बरामद हुई। छापामारी में लगभग 5530 कि0ग्रा0 लहन भी बरामद हुआ जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in