Categorized | लखनऊ.

साइकिल वितरण समारोह 30 अक्टूबर को

Posted on 29 October 2014 by admin

प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री, श्री शाहिद मंजूर कानपुर के आई0टी0आई0 मैदान, सर्वोदय नगर में दिनांक 30 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11ः30 बजे आयोजित एक समारोह में लगभग 4000 श्रमिकों को लगभग 02 करोड़ की धनराशि से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को साइकिल सहायता योजना एवं अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान करेंगे।
यह जानकारी प्रमुख सचिव श्रम श्री शैलेश कृष्ण ने दी है। उन्होंने बताया कि इस समारोह मंे क्षेत्र के सांसद/विधायक, मण्डलायुक्त/ जिलाधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग भाग लेंगे।
प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश में साइकिल सहायता योजना में सितम्बर 2014 तक लगभग 62,800 श्रमिकों को साइकिलें प्रदान की जा चुकी हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in