Categorized | लखनऊ.

कुक्कुट विकास योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत 64 कामर्शियल लेयर्स फार्म की स्थापना हेतु बैकों से ऋण स्वीकृत

Posted on 29 October 2014 by admin

उ0प्र0 सरकार ने कुक्कुट विकास नीति-2013 के अन्तर्गत कुक्कुट इकाइयों, कामर्शियल लेयर फार्म/ब्रायलर पैरेन्ट फार्म की स्थापना हेतु बैंकों द्वारा 64 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत किया जा चुका है। इन इकाइयों की स्थापना के लिए 108 करोड़ रुपये धनराशि का पूंजी निवेश किया जा चुका है। अब तक कुल 164 कामर्शियल लेयर्स फार्म/ब्रायलर पैरेन्ट फार्म हेतु प्रस्ताव प्राप्त हुए जिन्हें कुक्कुट विकास विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इसमें से 102 यूनिटों में मुर्गी पालन हेतु फार्म निर्माण कार्य चल रहा है।
यह जानकारी संयुक्त निदेशक/योजनाधिकारी पशुपालन विभाग उ0प्र0 डा0 ए0यू0 किदवई ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक 45 कामर्शियल लेयर्स फार्म की स्थापना की जा चुकी है। उक्त कुक्कुट फार्मों में 12.30 लाख कुक्कुट पक्षी पाले गये हैं। उक्त कुक्कुट पक्षियों से अब तक 7000 लाख अण्डे प्राप्त किये जा चुके हैं। चार हजार व्यक्तियों को उक्त फार्मों की स्थापना तथा कुक्कुट पक्षियों एवं उनके द्वारा उत्पादित अण्डों का व्यवसाय करने हेतु स्वरेाजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा चुके हैं।
संयुक्त निदेशक कुक्कुट विकास डा0 किदवई ने बताया कि शासन द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में अब तक कामर्शियल कुक्कुट ब्रायलर फार्म की स्थापना हेतु लाभार्थियों को भूमि क्रय में 17.61 लाख रुपये की स्टैम्प ड्यूटी की छूट प्रदान की जा चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in