Categorized | लखनऊ.

लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दौड़ ‘‘रन फाॅर यूनिटी’’ 31 अक्टूबर को

Posted on 28 October 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर के पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों एवं मोर्चो के अध्यक्षों की एक बैठक नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता मंे नगर कार्यालय कैसरबाग पर सम्पन्न हुयी जिसमें लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दौड़ ‘रन फाॅर युनिटी’ करने का निर्णय लिया गया है। महानगर के मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती पार्टी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रही है। यह दौड़ प्राप्त 8 बजे शहीद स्मारक से प्रारम्भ होगी तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रतिमा हजरतगंज पर समाप्त होगी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने वाली राष्ट्रीय एकता दौड़ में प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजेपयी, पूर्व सांसद लालजी टण्डन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टण्डन, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जयपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि हम जिस विशाल भारत को देखते हैं उसकी कल्पना बिना बल्लभ भाई पटेल के पूरी नही हो पाती। सरदार पटेल एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होेने देश के सभी समुदाय को एक कर भारत में सम्मिलित किया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की जब भी बात होती है तो सरदार पटेल का नाम सबसे पहले ध्यान में आता है। उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति नेतृत्व कौशल के सभी कायल थे। इस दौड़ में पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, नगर पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद, मोर्चे प्रकोष्ठ, मण्डल के अध्यक्ष सहित आम जनमानस की भी भागीदारी होगी। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने राष्ट्रीय एकता दौड़ को सफल बनाने के लिये स्कूल, कालेज, सामाजिक संस्थाओं, सामाज के विभिन्न वर्गो तथा छात्र नेताओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की। बैठक में महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष त्रिलोक अधिकारी, रागिनी रस्तोगी, मनीष शुक्ला, मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू, सहमीडिया प्रभारी श्यामजीत सिंह, मंत्री कपिल सोनी, विजय लक्ष्मी सिंह, सूर्य मणि सिंह, शशि जोशी, चन्द्रा रावत, आनन्द प्रकाश मौर्या, बीना गुप्ता, अशोक तिवारी, मो. नसीम, रामशंकर राजपूत, विनोद बाजपेयी, परागी लाल, अंशुमान सिंह, रमेश तूफानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in