Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में स्व0 चन्द्र भानु आई0ए0एस0 द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की निःस्वार्थ भाव से की गई सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी पत्नी श्रीमती श्वेता सिंह को 50 लाख रु0 अनुग्रह धनराशि स्वीकृत

Posted on 28 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशों के अनुपालन में स्वर्गीय चन्द्र भानु आई0ए0एस0 द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की निःस्वार्थ भाव से की गई सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी पत्नी श्रीमती श्वेता सिंह को 50 लाख रुपए अनुग्रह धनराशि स्वीकृत की गई है। अनुग्रह धनराशि के रूप में 50 लाख रुपए की धनराशि प्रदेश में पहली बार स्वीकृत की गई है।
विशेष जोखिम का कार्य करते समय सरकारी सेवक की मृत्यु पर स्वीकृत अनुग्रह धनराशि 50 लाख रुपए तथा उनके वेतन एवं ग्रेड वेतन के योग के 60 प्रतिशत के बराबर पारिवारिक पेंशन स्वीकृत किये जाने के आदेश की प्रति मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने आज श्रीमती श्वेता सिंह को स्वयं दीं। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय चन्द्र भानु की असामयिक मृत्यु विगत 12 अप्रैल, 2014 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2014 में मणिपुर राज्य में पर्यवेक्षक के रूप में तैनाती के दौरान अत्यन्त विषम परिस्थतियों में निर्वाचन डयूटी का निर्वहन करते हुुए हुई थी।
श्रीमती श्वेता सिंह को सम्बन्धित आदेशों की प्रति देते समय प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश बहादुर एवं प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक श्री राजीव कुमार उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in