Categorized | लखनऊ.

आलू, मटर, पालक, गाजर, मूली आदि सब्जियों की बुवाई का उचित समय

Posted on 28 October 2014 by admin

आलू, मटर, पालक, गाजर, मूली आदि सब्जियों की बुवाई का उचित समय है। आलू की कुफरी-बहार, बादशाह, आनन्द, सतलज, चिप्सोना-1, चिप्सोना-3, सिन्दुरी, सूर्या, लालिमा आदि की उन्नतशील किस्मों की बुवाई सम्पन्न करना चाहिए। मटर की मध्य एवं पिछेती किस्मों यथा आजाद मटर-1, आजाद मटर-2, जवाहर मटर-83, पी-3, आर्किल आदि की बुवाई की जाय।
उ0प्र0 कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा  आयोजित  फसल सतर्कता समूह  के कृषि वैज्ञानिकों की 15वीं बैठक में किसानों को कृषि से संबंधित दी गई सलाह के अनुसार लहसुन की उन्नतशील किस्मों यथा एग्रीफाउण्ड व्हाइट, यमुना सफेद (जी-1), यमुना सफेद-2 (जी-50), यमुना सफेद-3 (जी-282) की बुवाई करें।
किसान अगर मसाले वाली फसलें उगाना चाहते हैं तों धनिया, सांैफ, मेथी, कलौंजी, अजवाइन तथा सोया की भी बुवाई का समय उपयुक्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in