Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद पार्टी संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद पर श्री अखिलेश यादव के मनोनयन के साथ केन्द्रीय संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन भी किया है।

Posted on 28 October 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद पार्टी संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद पर श्री अखिलेश यादव के मनोनयन के साथ केन्द्रीय संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन भी किया है।
समाजवादी पार्टी के संविधान के अनुसार श्री अखिलेश यादव का प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन अगले तीन वर्षो के लिए किया गया है। उनसे 15 दिन के अन्दर राज्य कार्यकारिणी के गठन की अपेक्षा की गई है।
समाजवादी पार्टी के पुर्नगठित केन्द्रीय संसदीय बोर्ड में अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के अतिरिक्त सर्वश्री मो0 आजम खाॅ, प्रो0 राम गोपाल यादव, किरनमय नन्दा, रविप्रकाश वर्मा, शिवपाल सिंह यादव तथा जोय एंटोनी सदस्य होगें। केन्द्रीय संसदीय बोर्ड में श्री अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य होगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in