Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री से मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों ने भेंटकर दीपावली की बधाई दी

Posted on 27 October 2014 by admin

sar_8138

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज यहां उनके सरकारी आवास पर मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों ने भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उनकी बधाईयां स्वीकार करते हुए उन्हें भी दीपावली की मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को शाॅल भी भेंट की गई।
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ मंत्री श्री अहमद हसन के नेतृत्व में भेटकर्ताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा पुराने लखनऊ के विकास की ओर विशेष ध्यान दिए जाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि हमारे देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब की यह विशेषता है कि यहां सभी त्यौहार लोग मिल-जुलकर भाई-चारे और सद्भाव के साथ मनाते हैं। भाई-चारे और धार्मिक सद्भाव के इस माहौल को कायम रखना हम सबकी जि़म्मेदारी है।
भेंटकर्ताओं में मौलाना सईद, इमाम ईदगाह गोमतीनगर, हाफिज़ सगीर, सद्र, मुस्लिम मसायल बोर्ड, श्री शोएब, अमीरे जमात, लखनऊ, मौलाना असदुल्लाह, इमाम जामा मस्जिद उजरियांव, श्री अमानुल्लाह नदवी, इमाम मस्जिद एच.ए.एल, इन्दिरा नगर, मौलाना महफूज़, इमाम मस्जिद गोमतीनगर, मौलाना इकबाल नदवी, इमाम मस्जिद डालीगंज, मौलाना रूहुल अमीन नदवी, प्रो0 मदरसा मादुल फिरदौस, मौलाना तौकीर नदवी, मौलाना अब्दुल्लाह नदवी, इमाम मस्जिद बेहननपुरवा, मौलाना नूरुल्लाह नदवी, इमाम मस्जिद चिनहट, हाफिज़ मोहम्मद हकीम, इमाम जामे मस्जिद गढ़ी कनौरा, मौलाना मोहम्मद मशरिकैन, प्रिंसिपल हौज़ए इल्मिया अबुतालिब, मौलाना अफजल हुसैन, सद्र, विलायत फाउण्डेशन, मौलाना हसन ज़हीर, मौलाना एहतेशाम, मौलाना एजाज़ हैदर, मौलाना हुसैन मेहदी, श्री मोहम्मद एबाद आदि शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in