Categorized | लखनऊ.

‘नासा’ की शैक्षिक यात्रा पर रवाना हुआ सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस का छात्र दल

Posted on 27 October 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) का 16 सदस्यीय छात्र दल अमेरिका की प्रख्यात अंतिरिक्ष ऐजेन्सी (नासा) की बारह-दिवसीय शैक्षिक यात्रा पर रवाना हो गया। इस शैक्षिक यात्रा के दौरान सी.एम.एस. छात्र दल फ्लोरिडा के केप कैनवेरल स्थित नासा के जाॅन एफ केनेडी स्पेस सेन्टर पर अंतरिक्ष की खोज के रोमांच का नजदीकी अनुभव करने के साथ ही अंतरिक्ष कार्यक्रमों के बारे में दिलचस्प तथ्यों से रूबरू होंगे। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि अमेरिका रवाना होने से पूर्व सी.एम.एस. छात्र दल को विद्यालय के शिक्षकों व अभिभावकों ने फूल मालायें पहनाकर विदाई दी एवं विदेश में देश का गौरव बढ़ाकर लौटने हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति कश्यप भी उपस्थित थीं। विदित हो कि नासा की शैक्षिक यात्रा पर जाने वाले इस छात्र दल ने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से विगत 21 अक्टूबर को भेंटकर उनकी शुभकामनाएं प्राप्त की थी। इस अवसर पर श्री यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा छात्रों के ज्ञानवर्धन में सहायक होगी एवं ये मेधावी छात्र प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित करेंगे। सी.एम.एस. का यह दल 4 नवम्बर को स्वदेश लौटेगा।
श्री शर्मा ने बताया कि इस शैक्षिक यात्रा के दौरान इस यात्रा के दौरान सी.एम.एस. छात्रों को स्पेस शटल ‘अटलांटिस’ को नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा, साथ ही साथ अंतरिक्ष की खोज के विभिन्न पहलुओं जैसे लांचिंग पैड, सिमुलेशन, रियल-लाइफ माडल्स एवं अनेकानेक गतिविधियों के साथ ही अंतरिक्ष अन्वेषण के गुर भी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। अंतरिक्ष ऐजेन्सी (नासा) की यात्रा पर रवाना होने वाले सी.एम.एस. के ये मेधावी छात्र नवीन खोजों व सृजनात्मक गतिविधियों में विशेष रुचि रखते हैं। यात्रा के दौरान सी.एम.एस. दल संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय, डिजनी वल्र्ड, सी वल्र्ड, स्टेचू आॅफ लिबर्टी, टाइम्स स्क्वायर, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग, ग्राउण्ड जीरो, मैडम तुसाद म्यूजियम आदि देखने जायेगा। श्री शर्मा ने बताया कि नासा की शैक्षिक यात्रा पर रवाना होने वाले सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्र सदस्यों में श्रुति मिश्रा, काव्या मिश्रा, आदित्य किलिवेरू, रिशिका मिश्रा, जतिन कंसल, यश अग्रवाल-1, मलय राज, नीलेश निगम, यश अग्रवाल-2, विहित, कार्तिकेय मिश्रा, मृत्यंुजय यादव, अमन प्रकाश व दीक्षा जायसवाल शामिल हैं जबकि छात्र दल का नेतृत्व सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस की शिक्षिका श्रीमती सुमिता चटर्जी व श्रीमती रैना सिंह कर रही हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है एवं इन्हीं उद्देश्यों के अनुरूप विद्यालय के मेधावी छात्रों को विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों एवं शैक्षिक यात्राओं में प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित करता है। इसी कड़ी में सी.एम.एस. छात्रों की नासा की यह शैक्षिक यात्रा छात्रों में वैज्ञानिक प्रतिभा तथा दक्षता का विकास करने के साथ ही देश-विदेश के छात्रों में विश्व बन्धुत्व, विश्व एकता व विश्व शान्ति की भावना का भी विकास करेगा। सी.एम.एस. के इन प्रयासों का उद्देश्य छात्रों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सकें। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप विद्यालय के छात्र आज सारे विश्व में विद्यालय का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in